Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Social/Interesting»फैशन इंडस्ट्री हैरान! मस्क ने कहा- 10 साल से एक ही कपड़े पहन रही है दुनिया
Social/Interesting

फैशन इंडस्ट्री हैरान! मस्क ने कहा- 10 साल से एक ही कपड़े पहन रही है दुनिया

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने मॉडर्न फैशन पर बड़ा बयान दिया। उनका मानना है कि 2015 के बाद से फैशन में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है और सब कुछ एक जैसा दिखता है। वह रोज़मर्रा की चीज़ों में भी नयापन चाहते हैं।
एडिटरBy एडिटरDecember 12, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Social News: दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत और टेक दिग्गज एलन मस्क ने सिर्फ स्पेस या टेक्नोलॉजी पर ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े ‘फैशन’ पर भी अपनी बेबाक राय रखी है। मस्क, जिनकी कुल संपत्ति नवंबर तक लगभग $500 बिलियन बताई जाती है, ने हाल ही में एक इंटरव्यू में आधुनिक फैशन की स्थिरता पर आश्चर्य व्यक्त किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क का साफ मानना है कि 2015 से फैशन की सुई बिलकुल नहीं हिली है। यानी, पिछले 10 सालों में फैशन जहां था, वहीं ठहर गया है।

उन्होंने अपनी बात को साबित करने के लिए अपने बेटे सैक्सन का उदाहरण दिया। मस्क ने बताया कि उनके बेटे ने एक बार उनसे पूछा था, “सब कुछ 2015 जैसा ही क्यों दिखता है?” मस्क के अनुसार, अगर आप 2015 और 2025 की तस्वीरों की तुलना करें तो कपड़ों की स्टाइलिंग बिल्कुल एक जैसी नजर आती है।

1960-90 के स्टाइल थे अनोखे, आज सब धुंधला

मस्क ने पुराने दशकों की तुलना करते हुए कहा कि 1960, 1970, 1980 और 1990 के फैशन ने अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई थी, जिसे दूर से ही पहचाना जा सकता था (जैसे 1980 के पावर सूट्स या 1970 के बेल बॉटम)।

रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने कहा कि 2000 और 2010 के बाद तो फैशन और भी ‘धुंधला’ होता गया। उनका कहना है कि 2000 और 2025 की तस्वीरों को आमने-सामने रखने पर यह बताना मुश्किल है कि कौन सी तस्वीर किस साल की है। उन्होंने कहा कि पुराने समय के हाई कॉलर जैकेट आज के नॉर्मल सूट्स से कहीं ज्यादा कूल लगते थे।

मस्क का यह स्पष्ट बयान है कि वह केवल टेक्नोलॉजी और स्पेस सेंटर में ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की चीज़ों जैसे फैशन में भी नयापन, बोल्डनेस और विकास लाना चाहते हैं, क्योंकि उनके अनुसार पिछले 25 सालों में फैशन ने कोई खास ग्रोथ नहीं की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है: शिव शंकर सिंह

April 19, 2026

मौत के बाद क्या होता है? अमेरिकी महिला ने बताया परलोक का आंखों देखा हाल

April 8, 2026

दुनिया का आखिरी शहर! जानिए उशुआइया की रहस्यमयी कहानी

April 6, 2026

RECENT ADDA.

पेड़ों की कटाई में शामिल अफसरों पर गिरेगी गाज, 6 साल की देरी पर भड़का झारखंड हाईकोर्ट

April 20, 2026

ISIS समर्थक राहुल सेन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

April 20, 2026

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

झारखंड भाजपा का नया ‘ड्यूटी रोस्टर’ जारी, जानें किसकी कब है बारी

April 20, 2026

मेडिकल छात्रा दुष्कर्म मामले में राजनीतिक उबाल, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरी भाजपा

April 20, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.