अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : झारखंड के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित होने वाले डोटिम (दलित, ओबीसी, थारू, स्वदेशी अल्पसंख्यक) के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह सम्मेलन 12 जुलाई को अमृत भोग पार्टी पैलेस में आयोजित किया जाएगा।
इस बात की जानकारी डोटिम के प्रमुख सलाहकार डॉ. पी.के. ठाकुर ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य दलित, पिछड़े वर्ग, थारू, स्वदेशी और अल्पसंख्यक समुदायों के मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संवाद स्थापित करना और उनके अधिकारों व सामाजिक न्याय को लेकर प्रभावी रणनीतियां तैयार करना है।
डॉ. लंबोदर महतो को सामाजिक मुद्दों पर उनके सक्रिय योगदान और जनप्रतिनिधि के रूप में उनके कार्यों को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण मंच पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। वह इस सम्मेलन में भारतीय परिप्रेक्ष्य में सामाजिक न्याय, समानता और हाशिये पर पड़े समुदायों की स्थिति पर विचार रखेंगे।
यह सम्मेलन नेपाल और भारत के बीच सामाजिक-राजनीतिक समन्वय को मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

