Pahalgam News : पवित्र अमरनाथ यात्रा के तहत गुरुवार सुबह आठवां जत्था पहलगाम स्थित नुनवान आधार शिविर से रवाना हुआ। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया, जो 3,880 मीटर ऊंची दक्षिण कश्मीर की अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं।

बता दें कि 38 दिवसीय अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से शुरू हुई है और इसका समापन 9 अगस्त को होगा। हर दिन नए जत्थों के रूप में हज़ारों श्रद्धालु पहलगाम और बालटाल मार्ग से पवित्र गुफा की ओर बढ़ रहे हैं।

यात्रा के दोनों मार्ग पहलगाम (अनंतनाग जिला) और बालटाल (गंदरबल जिला) पर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, चिकित्सा और लंगर की समुचित व्यवस्था की गई है।

जम्मू बेस कैंप और राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्सों में भी लंगर सेवा और ठहरने की सुविधाएं दी जा रही हैं। यात्रा मार्ग पर CRPF और पुलिस की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन निगरानी और हेलीकॉप्टर से निगरानी की व्यवस्था भी की गई है ताकि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

इस साल बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन को पहुंच रहे हैं और हर दिन श्रद्धा और भक्ति का यह कारवां गुफा की ओर बढ़ता जा रहा है।

Share.
Exit mobile version