अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : आगामी काली पूजा महोत्सव के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में रांची महानगर काली पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे और अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने दुर्गा पूजा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया और काली पूजा के दौरान प्रशासन, समिति और आम जनता के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। समिति ने मांग की कि सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई और महिला सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाए।
उपायुक्त श्री भजन्त्री ने समिति के सुझावों की सराहना करते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि काली पूजा महोत्सव के दौरान जिले में सुरक्षा, शांति और सौहार्द्र बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उपायुक्त ने यह भी कहा कि पूजा पंडालों का निरीक्षण वे स्वयं करेंगे, ताकि व्यवस्था का प्रत्यक्ष मूल्यांकन किया जा सके।
बैठक में रांची महानगर काली पूजा समिति के संरक्षक लाल किशोर नाथ शाहदेव, मुख्य सलाहकार नंद किशोर सिंह चंदेल, विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

