Ranchi : उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति (DCC-NRLM उपसमिति) की बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में JSLPS के DPM निशिकांत नीरज ने समूहों के क्रेडिट लिंकेज, ऋण निकासी, बीमा क्लेम सेटलमेंट और व्यक्तिगत ऋण में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य के अनुरूप प्रगति रिपोर्ट पेश की।
उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बीमित व्यक्तियों के लंबित क्लेम में धीमी गति पर नाराज़गी जताई। उन्होंने सभी बैंक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित बीमा दावों को अधिकतम दो सप्ताह में निपटाया जाए और नोडल मोबाइल नंबर जारी किया जाए।
बैठक में प्रखंड स्तर पर बैंक कैंप आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया, जिसमें मुद्रा लोन और अन्य ऋण के आवेदन तैयार कर बैंक द्वारा सिविल जाँच की जाएगी। 300 से अधिक समूह खाता वाले बैंकों में एक से अधिक बैंक सखी रखने और इमर्जेशन साइट डेवलपमेंट पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में जोनल मैनेजर, बैंक ऑफ इंडिया; रीजनल मैनेजर, JRGB; अन्य बैंक अधिकारी; RSETI, RUDSETI निदेशक; LDM राँची और JSLPS के DMs FI, DM EP, BPM, BPO-FI, SA-DHAN – district Coordinator उपस्थित रहे।
यह बैठक जिले में वित्तीय समावेशन, बीमा क्लेम निपटान और समूह ऋण वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



