रांची। राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय खिजुरटोली कांके के वार्षिक परीक्षा के बाद वर्ग केजी से पांचवीं के छात्रों के बीच क्राफ्ट व चित्रांकन का आयोजन 23 मार्च 2025 को किया गया। क्राफ्ट में कई तरह के वाहन के मॉडल, प्राकृतिक से जुड़े विभिन्न घर मॉडल, फास्ट एड बॉक्स, गुलदस्ता, पेन स्टेंड, डसटर, हवा देता हुआ कूलर, म्यूज़िक गिटार, देशभक्ति से जुड़े दीवाल सजावट, मां की ममता को दर्शाते हुए डेकोरेशन कार्ड, चित्रांकन में प्राकृतिक से जुड़े तिरंगा झंडा, म्यूजियम आदि का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया। इसमें छात्र मो नुमान, रुकसार परवीन, साजिया परवीन, कार्तिक मुंडा, दिव्य कुमारी, नूरसबा परवीन, सचिन लोहारा, मो अरस, दुर्गा मुंडा, शमशेर खान, फलक परवीन, रितेश सिंह मुंडा, प्रियंका कुमारी आदि छात्र-छात्राओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।



