Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»माकपा करेगी आदिवासी–कुड़मी एकता अभियान, केरल मॉडल पर राज्यव्यापी जन आंदोलन की तैयारी
#Trending

माकपा करेगी आदिवासी–कुड़मी एकता अभियान, केरल मॉडल पर राज्यव्यापी जन आंदोलन की तैयारी

सामाजिक एकता और सार्वजनिक स्वास्थ्य बचाने का उठाया बीड़ा, 7 से 15 नवंबर तक चलेगा जन-अभियान
By Muzaffar HussainNovember 2, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड में पहचान की राजनीति से उपजे आदिवासी और कुड़मी समुदायों के बीच बढ़ते विभाजन पर माकपा ने गहरी चिंता जताई है। रविवार को हुई राज्य कमिटी की बैठक में पार्टी ने स्पष्ट कहा कि यह विभाजन राज्य की सामाजिक एकता और प्रगति के लिए बेहद हानिकारक है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों, युवाओं और मजदूर तबकों की एकजुटता बनाए रखने के लिए माकपा राज्यव्यापी अभियान चलाएगी। पार्टी ने इस बात का स्वागत किया कि दोनों समुदायों के भीतर बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो विभाजन की राजनीति का विरोध कर रहे हैं। माकपा ने इन प्रगतिशील लोगों के साथ संवाद बढ़ाकर सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

बैठक में राज्य के सरकारी ब्लड बैंक की बदहाल स्थिति और जिला अस्पतालों को पीपीपी मोड में दिए जाने का कड़ा विरोध किया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि इससे गरीब तबकों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सीमित होगी। साथ ही, संताल परगना और कोल्हान क्षेत्र में खनन से होने वाले प्रदूषण, सड़क दुर्घटनाओं और कृषि भूमि के नुकसान पर चिंता व्यक्त की गई।

माकपा ने अंचल कार्यालयों में लंबित दाखिल-खारिज, गैर-मजरुआ भूमि की रसीद और भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया। बैठक में यह भी तय किया गया कि 7 नवंबर (समाजवादी क्रांति दिवस) से 15 नवंबर (झारखंड स्थापना दिवस) तक “केरल मॉडल” के पक्ष में जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता सुरजीत सिन्हा ने की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाकुलिया गैंगरेप केस में बड़ा फैसला, तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा

May 12, 2026

खपरियावां में अंगारों पर चले भक्त, राहू पूजा में दिखी अद्भुत आस्था

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

चाकुलिया गैंगरेप केस में बड़ा फैसला, तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा

May 12, 2026

खपरियावां में अंगारों पर चले भक्त, राहू पूजा में दिखी अद्भुत आस्था

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

कपाली में गौ वंशीय पशु हत्या केस में बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

May 12, 2026

झारखंड में उच्च शिक्षा पर संकट : NSUI ने सरकार के ‘क्लस्टरिंग सिस्टम’ को बताया छात्र विरोधी

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.