Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»झारखंड में उच्च शिक्षा पर संकट : NSUI ने सरकार के ‘क्लस्टरिंग सिस्टम’ को बताया छात्र विरोधी
#Trending

झारखंड में उच्च शिक्षा पर संकट : NSUI ने सरकार के ‘क्लस्टरिंग सिस्टम’ को बताया छात्र विरोधी

'रीस्ट्रक्चरिंग' के खिलाफ सड़कों पर NSUI, कहा- छीन जाएगी भाषाई और क्षेत्रीय पहचान
By Muzaffar HussainMay 12, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची: झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित “Restructuring एवं Clustering System” को लेकर राज्य में सियासी और शैक्षणिक सरगर्मी तेज हो गई है। छात्र संगठन NSUI ने इस नई व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसे झारखंड की भाषाई पहचान और गरीब छात्रों के भविष्य पर ‘सीधा हमला’ करार दिया है।

छात्रों की स्वतंत्रता पर अंकुश का आरोप

NSUI झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने मुख्यमंत्री और कुलाधिपति को विरोध-पत्र सौंपते हुए कहा कि सरकार का यह कदम पूरी तरह अव्यावहारिक है। वर्तमान में एक ही कॉलेज में कला, विज्ञान और वाणिज्य (Arts, Science, Commerce) की पढ़ाई होने से छात्रों को विषय चयन की आजादी मिलती है। लेकिन ‘क्लस्टरिंग सिस्टम’ के तहत कॉलेजों को किसी एक विशेष संकाय तक सीमित कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि अगर कोई छात्र विज्ञान के साथ संगीत या इतिहास पढ़ना चाहे, तो उसे अलग-अलग कॉलेजों के चक्कर काटने होंगे।

गरीब और ग्रामीण छात्राओं पर पड़ेगा सबसे बुरा असर

अमन अहमद ने आगाह किया कि इस बदलाव का सबसे ज्यादा नुकसान राज्य के आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के उन छात्रों को होगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। गांवों से आने वाली छात्राओं के लिए अलग-अलग कॉलेजों में जाना न केवल आर्थिक बोझ बढ़ाएगा, बल्कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी चुनौतीपूर्ण होगा। परिवहन और आवास के अतिरिक्त खर्च के कारण कई छात्र बीच में ही पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो सकते हैं।

NEP-2020 और क्षेत्रीय भाषाओं का संकट

NSUI का दावा है कि जहाँ केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) ‘बहुविषयी शिक्षा’ (Multidisciplinary Education) की वकालत करती है, वहीं झारखंड सरकार का यह प्रस्ताव कॉलेजों को संकीर्ण दायरों में समेट रहा है। सबसे गंभीर चिंता झारखंड की भाषाई अस्मिता को लेकर है। अमन अहमद के अनुसार, इस व्यवस्था से संताली, हो, मुंडारी, नागपुरी, खोरठा और कुड़माली जैसी जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के विभागों पर अस्तित्व का संकट मंडराने लगेगा।

पदों को ‘सरेंडर’ करने की साजिश?

एक ओर राज्य के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की भारी कमी है, वहीं दूसरी ओर सरकार पुनर्गठन के नाम पर खाली पदों को समाप्त (Surrender) करने की तैयारी में है। NSUI ने मांग की है कि:

  • क्लस्टरिंग सिस्टम से जुड़े सभी आदेशों को तत्काल रद्द किया जाए।

  • हर कॉलेज में तीनों संकायों (Arts, Science, Commerce) को पहले की तरह बहाल रखा जाए।

  • जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के विभागों को सुरक्षित रखा जाए।

  • किसी भी नई व्यवस्था से पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षाविदों से व्यापक विमर्श किया जाए।
  • शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियाँ हों।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षाविदों और छात्रों से विमर्श किए बिना इस व्यवस्था को थोपा गया, तो राज्य भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.