Ranchi News : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के सफल अभ्यर्थियों के लिए जिला स्तरीय काउंसलिंग की तिथि घोषित कर दी गई है। यह काउंसलिंग सहायक आचार्य संवर्ग अंतर्गत इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) तथा स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाएगी।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार आयोग द्वारा सफल घोषित एवं अनुशंसित कुल 129 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची, जाँच-पत्रक, दिशा-निर्देश और शेड्यूल रांची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchi.nic.in पर उपलब्ध है।

काउंसलिंग ति​थि : 8 अगस्त 2025
स्थान : समाहरणालय भवन, ए ब्लॉक, कमरा संख्या G-14 और G-15

शेड्यूल : 

  • क्रमांक 1 से 65 तक – सुबह 10:30 बजे से
  • क्रमांक 66 से 129 तक – दोपहर 02:30 बजे से

सभी सफल घोषित एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे संलग्न जाँच-पत्रक को सही तरीके से भरकर अपने सभी शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक मूल प्रमाण-पत्रों के साथ (दो स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति सहित) उपस्थित हों। अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज़ दो फोल्डर में संधारित करने होंगे, जिन पर बड़े अक्षरों में नाम, पिता का नाम, क्रमांक, कोटि और विषय स्पष्ट रूप से लिखा हो।

इस संबंध में आयोग ने चयनित उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से व्हाट्सएप, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भी सूचना भेजी है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे दिए गए समय, तिथि और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करें। किसी भी तरह की अतिरिक्त जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 83040 361 604 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह काउंसलिंग झारखंड राज्य के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान विषय के लिए योग्य सहायक आचार्यों की नियुक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों को यह सुनहरा मौका मिला है कि वे प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं में भविष्य के छात्रों के जीवन को संवारने में अहम भूमिका निभाएं।

Share.
Exit mobile version