अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर दुबे (ददई दुबे) के निधन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर के दर्शन करने पहुंचे और उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ददई दुबे राज्य की राजनीति में एक सशक्त और सम्मानित व्यक्तित्व थे। उन्होंने झारखंड और बिहार दोनों राज्यों में मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं और आम जनमानस के हितों के लिए लगातार सक्रिय रहे। उनके निधन को मुख्यमंत्री ने एक राजनीतिक और सामाजिक क्षति बताया।
मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस दुखद घड़ी में धैर्य रखने का संबल प्रदान किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
राज्यभर में उनके निधन पर शोक की लहर है। राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम जनता ने भी ददई दुबे के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उनकी राजनीतिक प्रतिबद्धता, सादगी और जनता से जुड़ाव को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

