Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»आधी रात अस्पताल पहुंचे डीएम-एसएसपी; नदारद डॉक्टर फंसे, 12 एम्बुलेंस जब्त
Bihar

आधी रात अस्पताल पहुंचे डीएम-एसएसपी; नदारद डॉक्टर फंसे, 12 एम्बुलेंस जब्त

छपरा सदर अस्पताल में डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी विनीत कुमार ने बीती रात औचक निरीक्षण किया। 12 अवैध एम्बुलेंस जब्त, लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई और पुलिस चेक पोस्ट का आदेश।
Shamsul HaqBy Shamsul HaqJanuary 31, 2026Updated:January 31, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अपनी भाषा चुनेें :

Chhapra (Bihar): छपरा सदर अस्पताल की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी विनीत कुमार ने बीती रात ‘एक्शन मोड’ में औचक निरीक्षण किया। रात के अंधेरे में जब जिले के दो सबसे बड़े अधिकारी अचानक अस्पताल परिसर पहुंचे, तो वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों और अवैध धंधेबाजों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

इस खबर को भी पढ़ें : सरकारी बाबू की ‘रफ्तार’ ने ढाया कहर! सड़क पर तीन लोगों को कुचला, हालत नाजुक

अवैध एम्बुलेंस सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार

अस्पताल के मुख्य गेट पर दलालों और अवैध एम्बुलेंस चालकों के जमावड़े की लगातार मिल रही शिकायतों पर अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया। मौके से 12 अवैध एम्बुलेंस को जब्त किया गया और उन पर 3,36,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। कई चालकों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

डॉक्टरों की मनमानी और लापरवाही उजागर

मातृ शिशु अस्पताल (MCH) के निरीक्षण के दौरान प्रशासन को बड़ी गड़बड़ी मिली। ड्यूटी रोस्टर के अनुसार वहां डॉ. शिवचंद्रा और डॉ. सीमा कुमारी को तैनात होना था, लेकिन दोनों ड्यूटी से गायब मिलीं। उनकी जगह कोई और डॉक्टर काम कर रहा था। जिलाधिकारी ने इस अनुशासनहीनता पर दोनों महिला चिकित्सकों से स्पष्टीकरण (Show-cause) मांगा है।

अब 24 घंटे पुलिस की नजर और CCTV का पहरा

निरीक्षण के बाद डीएम और एसएसपी ने अस्पताल को ‘दलाल मुक्त’ बनाने के लिए ठोस निर्देश दिए:

  • पुलिस चेक पोस्ट: मुख्य द्वार के पास अब स्थायी पुलिस चौकी काम करेगी।

  • CCTV कंट्रोल रूम: मातृ शिशु अस्पताल के गेट पर तत्काल सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम बनाने का आदेश।

  • PA सिस्टम: पूरे परिसर में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगेगा ताकि मरीजों को सूचना और भीड़ नियंत्रण में आसानी हो।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने दो टूक शब्दों में कहा कि मरीजों की सेवा में कोई भी कोताही या बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं होगा। वहीं एसएसपी ने पुलिस बल को निर्देश दिया कि अस्पताल में सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए 24 घंटे मुस्तैद रहें। इस कार्रवाई से छपरा के आम नागरिकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद जगी है।

Advertisement Advertisement
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email

Related Posts

गोविंदा, शक्ति कपूर और मनोज तिवारी समेत 6 पर FIR दर्ज, करोड़ों की ठगी में फंसे फिल्मी सितारे

January 31, 2026

रिटायरमेंट से 24 घंटे पहले डीएसपी की कुर्सी, बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

January 31, 2026

5 फरवरी तक नहीं हटाया अतिक्रमण तो बिल्डर और LTP होंगे ब्लैकलिस्ट

January 31, 2026

RECENT ADDA.

नन्ही मुस्कानों की सुरक्षा की ओर मजबूत कदम: गुमला में हैबिट चेंज अभियान का दूसरा चरण शुरू

January 31, 2026

गोविंदा, शक्ति कपूर और मनोज तिवारी समेत 6 पर FIR दर्ज, करोड़ों की ठगी में फंसे फिल्मी सितारे

January 31, 2026

रिटायरमेंट से 24 घंटे पहले डीएसपी की कुर्सी, बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

January 31, 2026

5 फरवरी तक नहीं हटाया अतिक्रमण तो बिल्डर और LTP होंगे ब्लैकलिस्ट

January 31, 2026

आइबेरियन पेनिनसुला में हो रहा है ‘रोटेशन’; नाखून बढ़ने से भी धीमी है घूमने की रफ़्तार

January 31, 2026
Today’s Horoscope
Advertisement Advertisement
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.