अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bihar News: सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार सरकारी वाहन ने सड़क पर कहर ढा दिया। इस भीषण हादसे में दो बाइक सवार युवकों समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सुपौली निवासी बाबुल कुमार और बोधा छपरा गांव निवासी जीतन कुमार महतो एक्सप्लेंडर बाइक से चौमुखा की ओर जा रहे थे। इसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने दोनों को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बाइक को घसीटते हुए आगे बढ़ती चली गई।
गोपालगंज के श्रम पदाधिकारी का है वाहन, चालक गिरफ्तार
दुर्घटना का कहर यहीं नहीं थमा। बाइक सवारों को कुचलने के बाद बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े एक किशोर को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने उन्हें तत्काल पटना रेफर कर दिया है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि दुर्घटना में शामिल बोलेरो वाहन गोपालगंज में पदस्थापित श्रम परवर्तन पदाधिकारी समर सकिन का है। घटना की सूचना मिलते ही पचरुखी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

