Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»चुनाव प्रक्रिया में बदलाव : 2 किमी के अंदर होगा मतदान केंद्र, 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे एक बूथ पर
#Trending

चुनाव प्रक्रिया में बदलाव : 2 किमी के अंदर होगा मतदान केंद्र, 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे एक बूथ पर

By Muzaffar HussainJuly 21, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : आगामी चुनावों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक अहम बैठक की। बैठक में मतदाता सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।

श्री कुमार ने स्पष्ट किया कि राज्य में मतदान केंद्रों का नक्शा और जियो फेंसिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी मतदाता को अपने मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय न करनी पड़े।

इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिया कि एक मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाताओं की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए। साथ ही मतदान केंद्रों के पुनर्गठन (विखंडन) के दौरान यह खास ख्याल रखा जाए कि किसी परिवार या मोहल्ले के सदस्यों को अलग-अलग मतदान केंद्रों पर न भेजा जाए।

बैठक में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा हुई। श्री रवि कुमार ने कहा कि ERO (Electoral Registration Officer), AERO, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ की रिक्तियों को जल्द से जल्द भरा जाए। साथ ही BLO नियुक्त करते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि वह उसी मतदान केंद्र का मतदाता हो, जिससे उसे स्थानीय जानकारी बेहतर हो।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत के मतदाता बनने के लिए तीन मुख्य अर्हताएं हैं — व्यक्ति भारत का नागरिक हो, उसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो और वह देश के किसी भी हिस्से का सामान्य निवासी हो।

श्री कुमार ने जोर देकर कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का मुख्य उद्देश्य है: “कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं और कोई अवैध नाम जुड़ने न पाए।”

इस बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता और सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और सुलभ बनाने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

RECENT ADDA.

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.