Jharkhand News: चैनपुर थाना पुलिस ने अवैध बालू तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छठ घाट के पास से बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। पुलिस इन ट्रैक्टरों को थाने ले आई है, जिससे क्षेत्र में बालू तस्करों में हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि चैनपुर में शंख नदी और सफी नदी से प्रतिदिन हजारों सीएफटी बालू का अवैध उठाव होता है। इस पर पुलिस लगातार पैनी नजर बनाए हुए थी और सही समय पर इन दो गाड़ियों को धर दबोचा।
आपको बताते चलें कि चैनपुर में फिलहाल किसी भी बालू घाट की नीलामी नहीं हुई है। इसके बावजूद, बालू तस्कर चोरी-छिपे अपने ट्रैक्टरों से बालू का उठाव कर ग्रामीणों को अत्यधिक दरों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू तस्करी के खिलाफ एक मजबूत संदेश गया है और उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।



