अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : उषा मार्टिन को अवैध रूप से आवंटित खदान मामले में चार्जशीटेड आरोपी और कंपनी के निदेशक राजीव झावर ने फ्रांस से लौटने के बाद सीबीआई कोर्ट में अपना पासपोर्ट जमा कर दिया है। वे 8 जून से 30 जून 2025 तक अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए फ्रांस गए थे।
CBI कोर्ट ने उन्हें 22 मई 2025 को सशर्त यात्रा की अनुमति दी थी। कोर्ट की तीन प्रमुख शर्तों में यह शामिल था कि वे 10 लाख रुपये का बांड, संपत्ति के कागजात जमा करेंगे, यात्रा से पहले सभी दस्तावेज (टिकट, वीज़ा, बोर्डिंग डिटेल) प्रस्तुत करेंगे और लौटने के बाद व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होकर पासपोर्ट जमा करेंगे।
राजीव झावर पर आरोप है कि उन्होंने साल 2004-05 में पश्चिमी सिंहभूम के घाटकुरी में लौह अयस्क खदान के आवंटन में कथित भ्रष्टाचार किया था। CBI ने इस मामले में 22 सितंबर 2016 को एफआईआर दर्ज की थी और जनवरी 2023 में झावर समेत 6 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी।
आरोप है कि राज्य सरकार के कुछ अधिकारियों ने जानबूझकर उषा मार्टिन कंपनी को फायदा पहुंचाया। इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने हाल ही में संज्ञान लिया है और सुनवाई जारी है।

