अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : राजधानी रांची में 12 जुलाई को होटल रेडिशन ब्लू में कैंसर समिट का आयोजन किया जाएगा। यह समिट कैंसर रिसर्च एंड स्टैटिस्टिक फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति के प्रमुख और आंकोलाजिस्ट डॉ सतीश शर्मा ने जानकारी दी कि समिट में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि और स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समिट में अमेरिका से डॉ वर्षा गुप्ता, डॉ अरुण शाही, डॉ अरूज ध्यानी जैसे अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ, और भारत के डॉ कुमार प्रभाष, डॉ सेवंती लिमये जैसे राष्ट्रीय विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। करीब 50 विशेषज्ञ कैंसर के इलाज में प्रयोग की जा रही नवीनतम तकनीकों पर चर्चा करेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

