Bokaro news:– बोकारो में नंदुआ स्थान स्थित एक जिम के पास 1 मई 2026 को हुई मारपीट की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में 2 मई को हर्ष पांडेय द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की थी।
इसी दौरान 4 मई को हर्ष पांडेय पर ही आरोप लगा कि उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर आरिफ अंसारी के साथ मारपीट की। घटना के बाद घायल आरिफ अंसारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती कराया गया।
मामले को लेकर अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें थाना में मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस वीडियो को पूरी तरह तथ्यहीन बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है
Share.
Exit mobile version