Bokaro News: उड़ान संचालन का रास्ता साफ करने के लिए बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार को जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया गया। बोकारो एयरपोर्ट परियोजना में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।
पहले लगाई गई लोहे की तारबंदी नाकाम साबित हुई, क्योंकि हटाए जाने के बाद अतिक्रमणकारी दोबारा जमीन पर काबिज हो गए थे। अब जिला प्रशासन के निर्देश पर BSL प्रीफैब्रिकेटेड बाउंड्री वॉल खड़ी कर रहा है, ताकि जमीन को पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके और उड़ान (UDAN) योजना के तहत हवाई सेवा शुरू करने का रास्ता साफ हो सके।



