Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»भाजपा ने बाबूलाल सोरेन पर जताया भरोसा, फिर से मैदान में उतरेंगे पूर्व सीएम के पुत्र
#Trending

भाजपा ने बाबूलाल सोरेन पर जताया भरोसा, फिर से मैदान में उतरेंगे पूर्व सीएम के पुत्र

By Muzaffar HussainOctober 15, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से उम्मीदवार घोषित किया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को आधिकारिक पत्र जारी किया।

बाबूलाल सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र हैं और इससे पहले भी 2019 के विधानसभा चुनाव में घाटशिला सीट से भाजपा के उम्मीदवार रहे थे। हालांकि, उस चुनाव में उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के रामदास सोरेन ने पराजित किया था। उस समय रामदास सोरेन को 98,356 वोट और बाबूलाल सोरेन को 75,910 वोट मिले थे।

इस बार फिर घाटशिला में भाजपा और झामुमो के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। झामुमो ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

चुनाव आयोग के अनुसार, घाटशिला विधानसभा सीट के लिए मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, जबकि नाम वापस लेने की तिथि 24 अक्टूबर निर्धारित की गई है। यह सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है।

रामदास सोरेन के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। भाजपा ने बाबूलाल सोरेन को फिर से मैदान में उतारकर साफ कर दिया है कि पार्टी इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बंगाल: सीमा पर फेंसिंग के लिए BSF को जमीन देने का आदेश; बांग्लादेश में मची खलबली

May 12, 2026

असम में हिमंता युग: लगातार दूसरी बार संभाली राज्य की कमान; रचा इतिहास

May 12, 2026

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

RECENT ADDA.

ब्राजील: साओ पाउलो में भीषण गैस धमाका; कई घर जमींदोज, मलबे में दबे लोग

May 12, 2026

बंगाल: सीमा पर फेंसिंग के लिए BSF को जमीन देने का आदेश; बांग्लादेश में मची खलबली

May 12, 2026

कामाख्या देवी का आशीर्वाद लेकर हिमंता के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी

May 12, 2026

असम में हिमंता युग: लगातार दूसरी बार संभाली राज्य की कमान; रचा इतिहास

May 12, 2026

जहानाबाद: NH-22 पर स्कूली बस और ट्रक की टक्कर, चालक गंभीर और 3 बच्चे घायल

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.