Koderama News: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत आम नागरिकों के लिए पहली बार स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। यह सुविधा विशेष पोर्टल के माध्यम से दिनांक 01.05.2026 से 15.05.2026 तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। इसी क्रम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने उक्त पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना किया। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं विशेष पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना किया है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे भी पोर्टल पर जाकर स्व-गणना करें और भारत की जनगणना 2027 प्रक्रिया में सहभागी बनें। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया अत्यंत सरल एवं सुगम है तथा कुछ ही मिनटों में पूर्ण की जा सकती है। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने भी अपील करते हुए कहा कि भारत की जनगणना 2027 की प्रक्रिया में शामिल होकर एक जागरूक नागरिक का दायित्व निभाएं तथा विशेष पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना करें। इस मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, जिला समन्वयक अक्षय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Share.
Exit mobile version