रांची। बुढ़मू प्रखंड स्थित बागलता जलप्रपात एवं तीरू जलप्रपात और ओरमांझी प्रखंड स्थित टूटी जलप्रपात पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। पर्यटकों को यहां भ्रमण करने पर नई अनुभूति होगी। यह निर्णय मंगलवार को जिला पर्यटन संवर्धन परिषद् की शासी निकाय एवं कार्यकारिणी समिति के संयुक्त बैठक में लिया गया। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथी भजंत्री के निदेशानुसार यह बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। उक्त तीनों पर्यटन स्थलों के सामूहिक विकास के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में मुख्य रूप से विधायक सीपी सिंह, विधायक सुरेश बैठा, उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, लोकसभा-राज्यसभा सांसद-विधायक प्रतिनिधि एवं जिला पर्यटन संवर्धन परिषद् के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।

झारखंड टूरिज्म ट्रेड पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य

बैठक में प्रमुख रूप से वर्ष 2023-24 में पर्यटन विकास हेतु कराये गए कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं, विस्तृत रूप से वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिला के पर्यटकीय विकास एवं सुरक्षा हेतु कार्य योजना तैयार करने की समीक्षा भी की गई। रांची जिलान्तर्गत पर्यटन क्षेत्र में कार्यरत सभी व्यक्ति/एजेंसियों/फर्म/संस्था आदि को झारखंड टूरिज्म ट्रेड पोर्टल पर अनिवार्य रूप से निबंधन कराने एवं जिलान्तर्गत ट्रैकिंग रूट को विकसित करने का निर्णय लिया गया है ताकि पर्यटकों के लिए पर्यटन क्षेत्र को बेहतर ढ़ग से विकसित किया जा सके। उन्हेंं अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।

 

Share.
Exit mobile version