रांची। मिशन ब्लू फाउंडेशन और आई3 फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड सीएसआर कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन 20 और 21 जून को होटल चाणक्य बीएनआर, रांची में किया जाएगा। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य कॉर्पोरेट, एनजीओ, सिविल सेवाओं के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक साझा मंच प्रदान कर राज्य में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व को और अधिक प्रभावशाली और सशक्त बनाना है। आयोजनकर्ता पंकज सोनी और राजीव गुप्ता ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में राज्यभर में कार्यरत हजारों एनजीओ के प्रतिनिधि और 200 से अधिक से सरकारी एवं निजी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह कार्यक्रम कंपनियों और सामाजिक संस्थाओं के…
Author: Vikash Srivastava
जमशेदपुर। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के कल्याण के लिए 2002 से काम कर रहे एक समर्पित गैर-लाभकारी संगठन अनुराग फाउंडेशन की ओर से जमशेदपुर के साकची स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल हॉल में में विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुराग फाउंडेशन पिछले 23 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। अब हजारों बच्चों को फाउंडेशन के माध्यम से स्वास्थ्य मदद पाकर जीवन लाभ ले रहर हैं. कार्यक्रम में थैलेसीमिया के खिलाफ चल रही लड़ाई के लिए उपचार प्राप्त कर रहे बच्चों, उनके परिवारों, चिकित्सा सहयोगी संस्थाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम…
– वादा पूरा नहीं कर पाने पर उपहास नहीं झेल पाए, सेफ्टी एवं फायर ब्रिगेड के कमेटी मेंबर पद से भी दिया इस्तीफा जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व के कार्यशैली पर फिर से एक बार सवाल उठा है। संजीव उर्फ़ टुन्नू चौधरी पहले भी कई मुद्दों पर कमेटी मेंबर और कर्मचारियों से घिर चुके हैं। अब तो उनके ऊपर और उनके नेतृत्व पर ही सवाल उठ गया है। सवाल भी कोई आम कर्मचारी नहीं बल्कि सेफ्टी एवं फायर ब्रिगेड से कमेटी मेंबर तथा जेडीसी चेयरमैन शाहनवाज खान अपने पद से इस्तीफा देकर उठाया है। शाहनवाज खान ने मंगलवार को कमेटी…
जमशेदपुर। डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में हिंदू छात्रों के हाथ से रक्षासूत्र जबरन तोड़ने और कूड़ेदान में फेंकने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि मंगलवार को कक्षा 8-डी के छात्र आदित्य ओझा समेत कई बच्चों के रक्षासूत्र को स्कूल की शिक्षिका शगुफ्ता नाज़ ने धर्म के प्रतीक मानकर जबरन काटकर हटाया और आगे से न पहनने की चेतावनी दी। इस घटना को लेकर छात्र के अभिभावक पवन ओझा ने विद्यालय प्रबंधन को ईमेल द्वारा पत्र भेजकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही इस कृत्य की तुलना धर्म-आधारित लक्षित हिंसा से की गई है। इस…
जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री व यूथ इंटक के नेता राजीव पाण्डेय ने देश के समस्त श्रमिकों को सम्मान, संघर्ष और एकता का संदेश देते हुए कहा कि मजदूर दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि मेहनत और अधिकारों की आवाज़ है। यह संघर्षों की वह विरासत है जिसे मजदूरों ने अपने खून-पसीने से सींचा है। मजदूर यूनियनों ने ही वह नींव रखी जिससे आज 8 घंटे का कार्यदिवस, बोनस, ग्रेच्युटी, पीएफ और ईएसआई जैसी योजनाएं बनीं और श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा मिली। राजीव ने चिंता जताई कि आज देश में ऐसा विकास…
– इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन – सैकड़ो की संख्या में नेता एवं श्रमिकों का हुआ जुटान जमशेदपुर। 1 मई 2025 गुरुवार को झारखंड प्रदेश इंटक एवं ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में मजदूर दिवस के मौके पर एक सभा सह संगोष्ठी का आयोजन आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के सभागार में किया गया। संगोष्ठी का विषय “वर्तमान परिपेक्ष में श्रमिकों की स्थिति पर परिचर्चा” था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत उपस्थित थे। सम्मानित अतिथि के तौर पर झारखंड सरकार के…
कोल्हान हिंदू सेना की ओर से आम बगान साकची तक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन जमशेदपुर। वक़्फ़ संशोधन विधेयक के समर्थन में कोल्हान में हिंदू संगठनों की ओर से एक बड़ा सांस्कृतिक शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है। कोल्हान हिंदू सेना और अन्य हिंदुवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 1 मई 2025 को साकची से दुर्गा पूजा मैदान (आमबगान) तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा की शुरुआत साकची जैन भवन से सुबह निर्धारित समय पर होगी। इस शोभायात्रा का उद्देश्य वक़्फ़ बोर्ड में प्रस्तावित संशोधनों के प्रति समर्थन प्रकट करना है, जिसे हिंदू संगठनों ने राष्ट्रहित और सांस्कृतिक सुरक्षा…
जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नव मनोनीत अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का टाटा मोटर्स प्रबंधन की ओर से स्वागत किया गया। जेनरल आफिस फोर्जा हॉल में आयोजित स्वागत सह परिचय कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, जीएम किरण नरेन्द्रन तथा जीएम स्तर के तमाम वरीय पदाधिकारी , महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के आफिस बेयरर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी के हाथों नव मनोनीत अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। बाद में बारी – बारी से…
अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह का प्रचलन, उसकी आड़ में बाल विवाह के बढ़ते हैं मामले – पूर्वी सिंहभूम जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्यरत संगठन आदर्श सेवा संस्थान ने बाल विवाहों की रोकथाम के लिए धर्मगुरुओं के बीच चलाया जागरूकता अभियान – संगठन के निदेशक डॉक्टर निर्मला शुक्ला ने कहा, धर्मगुरुओं से मिला सहयोग व समर्थन अभिभूत करने वाला, इस अक्षय तृतीया जिले में नहीं होगा एक भी बाल विवाह जमशेदपुर। बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए देश में नागरिक समाज संगठनों के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर…
जमशेदपुर। टेल्को स्थित टीआरएफ कॉलोनी के श्री श्री दुर्गा पूजा मैदान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इसमें पूरे कॉलोनी वासियों ने पहलगाम कश्मीर में मारे गए निहत्थे निर्दोष हिन्दू पर्यटकों को श्रद्धांजली दी. आंखों में आंसू और दिल में गुस्सा और हाथों में जलती मोमबत्ती के साथ लोगों ने सरकार से अपील किया कि इस निर्ममता और कायरता पूर्ण हत्या का बदला ही उनलोगों की सच्ची श्रद्धांजली होगी। शोक सभा का संचालन टीआरएफ यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, यूनियन के महामंत्री अंजनी कुमार मिश्रा तथा वैली व्यू स्कूल के वाइस प्रिंसिपल डॉ जेके पाण्डेय ने किया ।इस…
जमशेदपुर। एनआईटी जमशेदपुर के फाइन आर्ट्स क्लब, फेसेस ने सांस्कृतिक गतिविधियों के संकाय प्रभारी डॉ केके शर्मा के सहयोग से एक प्रेरणादायक क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करना था, जिससे उन्हें मिट्टी की कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाने के लिए रजिस्ट्रार डॉ (कर्नल) निशीथ राय ( रि), पौलामी माजी तथा मोनोलिसा मंडल उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और निर्णायक की भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणादायक शब्दों ने प्रतिभागियों का उत्साह और अधिक बढ़ा दिया। प्रतियोगिता में…
सरायकेला। सरायकेला-खरसांवा जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी में एक शादीशुदा युवक मो तस्लीम द्वारा गांव के ही रहने वाली इंटर की छात्रा को हथियार के नोंक पर अगवा करने के विरोध में ग्रामीणों ने युवक के एक घर तथा उसके परिवार वालों की चार दुकानों को आग के हवाले कर दिया। जिसमें जूता-चप्पल की दूकान, बर्तन की दुकान, कपड़ा एवं लेडिज कार्नर की दुकान शामिल है। इस घटना के बाद आक्रोशित भीड़ को नियंत्रण करने को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों पर हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज…
