Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Politics»मजदूर दिवस: देश में ऐसा विकास मॉडल थोपा जा रहा है जहां पूंजीपतियों को छूटें दी जा रही हैं
Politics

मजदूर दिवस: देश में ऐसा विकास मॉडल थोपा जा रहा है जहां पूंजीपतियों को छूटें दी जा रही हैं

Vikash SrivastavaBy Vikash SrivastavaMay 1, 2025Updated:May 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Follow Us
Google News Flipboard
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Advertisement

जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री व यूथ इंटक के नेता राजीव पाण्डेय ने देश के समस्त श्रमिकों को सम्मान, संघर्ष और एकता का संदेश देते हुए कहा कि मजदूर दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि मेहनत और अधिकारों की आवाज़ है। यह संघर्षों की वह विरासत है जिसे मजदूरों ने अपने खून-पसीने से सींचा है। मजदूर यूनियनों ने ही वह नींव रखी जिससे आज 8 घंटे का कार्यदिवस, बोनस, ग्रेच्युटी, पीएफ और ईएसआई जैसी योजनाएं बनीं और श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा मिली।

राजीव ने चिंता जताई कि आज देश में ऐसा विकास मॉडल थोपा जा रहा है जहाँ पूँजीपतियों को छूटें दी जा रही हैं और मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे हैं। श्रम सुधारों के नाम पर मजदूरों की सुरक्षा और अधिकारों को लगातार कमजोर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “यूथ इंटक का विश्वास एक ऐसे समाज में है जहाँ मजदूर सिर्फ उत्पादन का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण का भागीदार हो। हम समानता, न्याय और गरिमा पर आधारित भारत का निर्माण चाहते हैं।”

राजीव पाण्डेय का व्यक्तिगत संघर्ष भी प्रेरणास्रोत रहा है। वे औद्योगिक शांति के समर्थक रहते हुए लगातार मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते आए हैं। उन्होंने गोविंदपुर की स्टील स्ट्रिप्स कंपनी से लेकर कोलकबेरा की मेंटलसा कंपनी तक कई स्थानों पर मजदूरों के हक में युवा क्रांति के रूप में सशक्त आंदोलन चलाया है। 

राजीव पांडेय ने यह भी घोषणा की कि मजदूरों की समस्याओं और श्रम कानूनों से जुड़ी जानकारी के लिए वे अपना मोबाइल नंबर 9279970686 सार्वजनिक कर रहे हैं। मजदूर भाई-बहन इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं या श्रम कानून संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

जब महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, तब मजदूरों की ज़िंदगी फिर एक बार संकट में है। ऐसे समय में हमें फिर से संगठन, संघर्ष और सहयोग के मार्ग पर चलना होगा। हम हर फैक्ट्री, खेत, खदान और निर्माण स्थल पर न्याय की आवाज़ बनेंगे और एक ऐसा भारत बनाएंगे जो समता, सम्मान और अधिकारों पर खड़ा हो।

Launching Press Ads
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Congress INTUC Labour Association Labour Day May Day
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांके में पारंपरिक खोड़हा जतरा के साथ झारखंड का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, सामाजिक न्याय का लिया संकल्प

November 16, 2025

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन चमका, प्राकृतिक शहद और रेशम उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

November 16, 2025

झारखंड में मुस्लिम समुदाय के संवैधानिक अधिकार लगातार छीने जा रहे : एस अली

November 16, 2025

JUST IN

कांके में पारंपरिक खोड़हा जतरा के साथ झारखंड का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, सामाजिक न्याय का लिया संकल्प

November 16, 2025

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन चमका, प्राकृतिक शहद और रेशम उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

November 16, 2025

झारखंड में मुस्लिम समुदाय के संवैधानिक अधिकार लगातार छीने जा रहे : एस अली

November 16, 2025

ग्रामीणों को ‘अबुआ आवास’ और ‘सावित्री बाई फुल्लीकिशोरी योजना’ जैसे प्रमुख स्कीमों से किया गया अवगत

November 16, 2025

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण शिविर आयोजित

November 16, 2025
Today’s Horoscope
Launching Press Ads
© 2025 PublicAdda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Ad Blocker Enabled!
Ad Blocker Enabled!
Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.