Ranchi : जमीअतुल मोमेनीन चौरासी, रांची, झारखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक अंजुमन इस्लामिया रांची चुनाव-2025 के मद्देनजर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मो. मजीद अंसारी ने की, जिसमें कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और रांची के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
बैठक में चुनाव से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई और आपसी सहमति से प्रस्ताव पारित किए गए। प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहे:
- अंजुमन इस्लामिया, रांची के निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को अपने तीन वर्षों के कार्यों का ब्यौरा अवाम के सामने रखना होगा।
- चुनाव संयोजक नियुक्त करने से पहले समिति और उपसमितियों के जिम्मेदारों द्वारा हिसाब-किताब सार्वजनिक करना जरूरी है।
- जमीअतुल मोमेनीन चौरासी, रांची चुनाव-2025 में अपना उम्मीदवार पेश करेगी।
- अंजुमन इस्लामिया, रांची की नियमावली में दर्ज “मोजाफात” (विभिन्न प्रखंडों से संबंधित क्षेत्रों) को स्पष्ट किए बिना चुनाव कराने का विरोध किया गया।
- वोटर बनाने के लिए रांची, कांके, रातू, नगड़ी, नयासराय, डोरंडा आदि को अलग-अलग जोन बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
- जमीअत से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों को चुनाव में उम्मीदवारी पेश करने के लिए संगठन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
- पंचायतों, देही अंजुमनों, मस्जिदों, मदरसों, मकतबों और कब्रिस्तान कमेटियों के जिम्मेदारों को वोटर बनने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष का बयान
बैठक में उपस्थिति
बैठक में अध्यक्ष मो. मजीद आलम, उपाध्यक्ष मो. रिजवान, सचिव नूर आलम, कोषाध्यक्ष मो. अरशद जिया, उप सचिव मो. हरीश अंसारी, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी जुनैद आलम समेत कार्यकारिणी और बड़े स्तर पर समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें डॉ मुजफ्फर हुसैन, मो. जमील अख्तर, मो. लतीफ़ आलम, इजराइल अंसारी, मो. नौशाद, नुरुल होदा, रमजान अंसारी, मो. गुलफाम, मो. ताजुद्दीन अहमद, मो. सलामत अंसारी, मो. अलाउद्दीन, अफरोज आलम, इम्तियाज अंसारी, तबारक हुसैन, अब्दुल इमाम अंसारी सहित कई सदस्य शामिल थे।
बैठक में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि आगामी चुनाव में जमीअतुल मोमेनीन चौरासी सक्रिय भूमिका निभाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा अब स्वीकार्य नहीं होगी।



