अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार शाम पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के बाद रांची से दिल्ली रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विदाई दी।
बैठक के बाद दिल्ली रवाना होने से पहले अमित शाह ने प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं से गोपनीय मुलाकात भी की, जिसमें पार्टी की आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा हुई। यह मुलाकात रांची के एक निजी होटल में हुई, जहां उन्होंने बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, चंपई सोरेन और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से लगभग एक घंटे तक वार्ता की।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में झारखंड की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, सरकार की कार्यशैली और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। शाह ने भाजपा नेताओं को कुछ राजनीतिक टास्क और महत्वपूर्ण सुझाव दिए, हालांकि उनकी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
गृह मंत्री ने नेताओं से संगठन को मजबूत करने, नीतिगत मुद्दों पर एकजुट रहने और स्थानीय जनता से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा को फिर से मजबूत स्थिति में लाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
गौरतलब है कि बुधवार रात रांची पहुंचने पर अमित शाह से बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, रवींद्र राय, आदित्य साहू और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भी मुलाकात की थी। ये मुलाकातें राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम मानी जा रही हैं।

