Ranchi News : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रांची स्थित पार्टी मुख्यालय, हरमू रोड में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा एवं छात्र नेता ऋतुराज शहदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार, आगामी सदस्यता अभियान, हेल्प डेस्क, कॉलेज व विश्वविद्यालय स्तर पर कमेटियों के पुनर्गठन और भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्र संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व संगठित किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न कॉलेजों और रांची विश्वविद्यालय के लिए प्रभारी और संयोजक मंडल की नई सूची जारी की गई।
कॉलेज प्रभारी एवं संयोजक मंडल की नई सूची इस प्रकार है:
- रांची विश्वविद्यालय: गौरभ सिंह
- मारवाड़ी कॉलेज: सक्षम झा, अभित कुमार, अमित मिंज, अभिषेक कुमार
- रामलखन कॉलेज: सोनल झा, दीपक महतो, सौरभ यादव
- एसएस मेमोरियल कॉलेज: राज दुबे, प्रियांशु रंजन
- डोरंडा कॉलेज: नीलेश सिंह
- योगदा कॉलेज: सरस्वती कुमारी
- निर्मला कॉलेज: पूजा कुमारी
- विमेंस कॉलेज: संगम कुमारी, अंशुल कुमार
- गोस्सनर कॉलेज: साईं उरांव, विकास बढ़ाइक, रोहित मिंज
- सेंट जेवियर्स कॉलेज: रिशु गुप्ता
- सेंट पॉल कॉलेज: इरफान अंसारी
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि छात्र हितों की रक्षा और उनके अधिकारों की आवाज उठाने के लिए संगठन प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपील की कि वे सक्रिय रूप से छात्रों की समस्याओं को उठाएं और संगठन के कार्यों को कॉलेज स्तर तक पहुंचाएं।
बैठक में कई अन्य छात्र नेता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें राजेश सिंह, रोशन नायक, अमन साहू, सौरभ, रोहित, हिमांशु, मुकेश, निखिल, अनिकेत आदि शामिल थे।
यह बैठक छात्र राजनीति में एक नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। आगामी महीनों में आजसू द्वारा छात्र संवाद, हेल्प डेस्क और सदस्यता अभियान जैसी गतिविधियाँ आरंभ की जाएंगी।



