Ranchi News : 19 अगस्त 2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिले के पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण) के साथ संयुक्त रूप से अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक और थाना/ओपी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत विगत माह दिए गए निर्देशों की समीक्षा से हुई। इसके बाद आगामी माह के लिए अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए।

मुख्य निर्देश

  • माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, खुले में मांस-मछली की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाएगा।

  • ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।

  • ध्वनि प्रदूषण पर विशेष निगरानी रखते हुए रात्रि 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार के डीजे साउंड पर रोक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

  • महिला सुरक्षा से जुड़े अपराधों के त्वरित निवारण पर विशेष बल दिया गया।

  • अवैध बालू कारोबार के मामलों में DMO को सूचना देने और विशेष शाखा की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।

  • चेन, मोबाइल और पर्स छिनतई के मामलों का शीघ्र उद्भेदन करने को कहा गया।

  • संगठित अपराध गिरोह की प्रोफाइलिंग और निरंतर निगरानी पर जोर दिया गया।

  • लंबित वारंट और पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त UD कांडों की समीक्षा, जेल से छूटे अपराधकर्मियों का सत्यापन, संपत्तिमूलक अपराध, जुआ-शराब अड्डों पर छापेमारी तथा रेप, पोक्सो, चोरी और लूट के मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए दिशा-निर्देश जारी हुए। बैठक के अंत में विगत माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

Share.
Exit mobile version