मोदी सरकार से आये प्लांट मे कार्यरत ठेकाकर्मीयों मे से 40 % मजदूरों की छंटनी का आये आदेश से जहां अधिकारींयो के साथ साथ मजदूरों मे भी अफरातफरी के माहोल के कारण उत्पादन मे आंशिक गिरावट शुरू हो गया है अब नगर के अधिकारीयों का यह कहना कि साफ सफाई के कामो मे लगे डोर टू डोर कचड़ा कलेक्शन तथा जाम छुराने मे लगे सफाई मित्रों मे से भी 40% को काम से हटाना है इसे किसी भी किमत पर बर्दाश्त नही किया जा सकता है तह बातें आज सेक्टर-2 अनुरक्षण केन्द्र पर उपस्थित सफाई मित्रों सम्बोधित करते हुए जनजागरण कार्यक्रम के तहत जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बि के चौधरी ने कहा ।बि के चौधरी ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि 40% सफाई मित्रों की छंटनी से समाज के सबसे निचले पायदान पर रहने बालों के सामने भुखमरी की समस्या के साथ साथ जो नगर उनके मेहनत और लगन से साफ सूथरा रह रहा है वह नर्क बन जायगा साथ साथ नगर मे रहने बाले गन्दगी से होने बाले दुर्गंध से बेहाल रहेगा । 33000 हजार क्वार्टर जो निचले सतह से चार तल्ला मे स्थित है जिस हर एक क्वार्टर मे कचडा का बाल्टी लेकर अनेकों बार उपर निचें चढना उतरना पड़ता है साथ मे सड़क से लेकर मार्केट का सफाई मे जितना सफाई मित्र चाहिए उससे काफी कम संख्या टेन्डरे लिया गया है जिसका शिकायत हमारी युनियन पहले से प्रबंधन से करता रहा है क्योंकि अभी एक सफाई मित्र को 250 से 300 क्वार्टर से कचड़ा कलेक्शन का जबाबदेही दिया गया है जो उनके शरीर के लिए काफी कष्टदायक रहता है क्योंकि अगर चार तल्ला क्वार्टर है तो कम से कम 5 से 6 बार दोनो हाथ मे कचड़ा का बड़ा बाल्टी लेकर चढ़ना और उतरना पड़ता है फिर ब्लाक के सामने भेन मे रखकर दूर ले जाना पडता है फिर खाली कर दुसरे ब्लाक के सामने ठेला लगाकर उस ब्लाक का कचड़ा कलेक्शन कर फिर वही काम करना पड़ता है इतना मेहनत बड़ा जानवर हीं कर सकता है लेकिन गरीबी से जूझ रहे समाज के सबसे निचले पायदान पर जन्म लिए सफाई मित्र मरता क्या नही करता वह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए फिर भी कर रहा है ।अन्त मे सभी सफाई मित्रों को अगाह करते हुए कहा कि प्रबंधन जो छंटनी की बात कर रहा है अगर उसपर कार्यान्वयन होता है तो बड़े आन्दोलन के लिए तैयार रहें ।कल 12/05/26 को प्लांट गोलचक्कर पर होने बाला हल्लाबोल कार्यक्रम आगे की प्लांट का भविष्य तय करेगा ।कार्यक्रम का अध्यक्षता सफाई मित्र कृष्णा कालन्दी ने किया जबकि संचालन सफाई मित्र अमर डोम ने किया ।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से : —- कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी ,राजू कालन्दी,कमल कालन्दी,उपेन्द्र राम,सारो देबी,सागरी देबी,संजय कुमार, रणजीत कालन्दी इत्यादी सफाई मित्रों ने अपना अपना बिचार दिया ।



