Ranchi : जिला प्रशासन के निर्देश पर रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) और आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर बने अवैध ठेला, गुमटी और अस्थायी दुकानों को हटाया गया। टीम ने साफ संदेश दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई सिर्फ अतिक्रमण तक ही सीमित नहीं रही। सेवा सदन अस्पताल के पास पाई गई निर्माण सामग्री को भी जब्त कर लिया गया। अस्पताल प्रबंधन पर नियम उल्लंघन के लिए ₹5000 का जुर्माना लगाया गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर को स्वच्छ और सुगम बनाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Share.
Exit mobile version