Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को लिखा पत्र, हेमंत सरकार की नई उत्पाद नीति पर जताई आपत्ति
#Trending

बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को लिखा पत्र, हेमंत सरकार की नई उत्पाद नीति पर जताई आपत्ति

शराब नीति में आरक्षण और पारदर्शिता की मांग
By Muzaffar HussainMay 26, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड में उत्पाद नीति को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को पत्र लिखकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की प्रस्तावित नई उत्पाद नीति पर गंभीर आपत्ति जताई है। मरांडी ने अपने पत्र में सरकार की पूर्व की शराब नीतियों को भी विफल करार देते हुए कहा कि ये नीतियां न तो राज्य के राजस्व के हित में रही हैं और न ही छोटे व्यापारियों व बेरोजगार युवाओं के पक्ष में।

बाबूलाल मरांडी ने पत्र में लिखा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूर्व में दो बार शराब नीति लागू की गई, लेकिन इनसे कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नीतियों से शराब माफियाओं को फायदा हुआ, जबकि राज्य को राजस्व का नुकसान हुआ और आम जनता से अधिक दाम पर शराब की बिक्री कर अवैध वसूली की गई।

नई नीति से छोटे व्यापारियों को नहीं मिलेगा लाभ

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रस्तावित नई उत्पाद नीति में भी ऐसे प्रावधान हैं जो बड़े शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि नई नीति में एक व्यक्ति या प्रतिष्ठान को राज्य में अधिकतम 36 दुकानें और जिला स्तर पर 9 दुकानें रखने की अनुमति दी गई है। इससे छोटे व्यापारियों को बराबरी का अवसर नहीं मिल पाएगा और शराब व्यापार पर एकाधिकार की स्थिति बन जाएगी। मरांडी ने यह भी कहा कि यदि सरकार पारदर्शी और समावेशी नीति बनाए, तो राज्य के राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्गों को भी आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिलेगा।

राज्यपाल से की गई मुख्य मांगें

  • केंद्र सरकार की तरह राज्य सरकार भी शराब दुकानों के आवंटन में दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, दिव्यांगों और पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दे।
  • “एक व्यक्ति-एक दुकान” का प्रावधान लागू किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को व्यापार का अवसर मिले।
  • राज्य सरकार द्वारा निजी क्षेत्रों में लागू किए गए 75 प्रतिशत स्थानीय आरक्षण को शराब दुकानों के आवंटन में भी लागू किया जाए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जमशेदपुर के रिसॉर्ट में आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े, मैनेजर की पिटाई

May 10, 2026

टाटा स्टील का बड़ा ग्रीन मिशन! स्क्रैप से बनेगा कार और वॉशिंग मशीन का स्टील

May 10, 2026

कपाली में 49 गायों से भरी गाड़ी पकड़ी गई, गोरक्षकों के एक्शन से मचा हड़कंप

May 10, 2026

RECENT ADDA.

जमशेदपुर के रिसॉर्ट में आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े, मैनेजर की पिटाई

May 10, 2026

टाटा स्टील का बड़ा ग्रीन मिशन! स्क्रैप से बनेगा कार और वॉशिंग मशीन का स्टील

May 10, 2026

कपाली में 49 गायों से भरी गाड़ी पकड़ी गई, गोरक्षकों के एक्शन से मचा हड़कंप

May 10, 2026

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.