Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर के रिसॉर्ट में आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े, मैनेजर की पिटाई
Jharkhand

जमशेदपुर के रिसॉर्ट में आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े, मैनेजर की पिटाई

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 10, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक से सटे बोंटा पंचायत के गेरूआ गांव स्थित एक रिसॉर्ट में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने वहां कथित रूप से चल रहे देह व्यापार के विरोध में जमकर बवाल किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रिसॉर्ट परिसर में घुसकर कई कमरों की तलाशी ली और आपत्तिजनक स्थिति में मौजूद तीन जोड़ों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं एक अन्य जोड़ा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि “लेक व्यू रिसॉर्ट” नामक इस परिसर में पिछले करीब छह महीनों से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहरी क्षेत्रों से युवक-युवतियां यहां पहुंचते थे और रिसॉर्ट की आड़ में गलत कार्य किए जाते थे। लंबे समय से इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी।

रविवार को ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से रिसॉर्ट पहुंचकर कमरों की जांच की। इस दौरान तीन कमरों से तीन जोड़ों को पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि एक अन्य भवन में मौजूद एक जोड़ा पीछे के रास्ते से भाग निकलने में सफल रहा। ग्रामीणों ने रिसॉर्ट के मैनेजर संतोष गिरी को भी पकड़ लिया और उस पर आक्रोश जताया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। बाद में पुलिस पहुंचने पर मैनेजर को उनके हवाले किया गया।

सूचना मिलने के बाद बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों जोड़ों को हिरासत में लेकर थाना ले जाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण रिसॉर्ट मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक रिसॉर्ट मालिक नहीं आएंगे, तब तक वे लोगों को नहीं जाने देंगे। साथ ही ग्रामीणों ने रिसॉर्ट को स्थायी रूप से बंद कराने की मांग भी उठाई।

मैनेजर संतोष गिरी ने पूछताछ के दौरान बताया कि रिसॉर्ट धनबाद निवासी विनोद सिंह का है। उसने यह भी कहा कि एक ही चहारदीवारी के भीतर एक ओर पतंजलि चिकित्सा केंद्र संचालित होता है, जबकि दूसरी ओर रिसॉर्ट चलता है। ग्रामीणों का आरोप है कि रिसॉर्ट में शहर के विभिन्न इलाकों से लोग पहुंचते थे और यहां अनैतिक गतिविधियां संचालित की जाती थीं।

पुलिस द्वारा कमरों की तलाशी लेने पर कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने बरामद सामान को लेकर आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में ग्रामीण रिसॉर्ट के बाहर जुटे रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोहरदगा से हुंकार: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में RTI को बताया लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार

May 10, 2026

चाईबासा में राजद की युवा चौपाल, युवाओं को राजनीति से जुड़ने का दिया संदेश

May 10, 2026

RECENT ADDA.

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोहरदगा से हुंकार: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में RTI को बताया लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार

May 10, 2026

चाईबासा में राजद की युवा चौपाल, युवाओं को राजनीति से जुड़ने का दिया संदेश

May 10, 2026

चाईबासा में सखी दिवस का भव्य आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

May 10, 2026

आजादी के बाद पहली बार गांव पहुंचीं सांसद जोबा माझी, ग्रामीणों ने सुनाया दर्द

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.