Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»गुरुग्राम में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी को गोली मारकर की ह’त्या
India

गुरुग्राम में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी को गोली मारकर की ह’त्या

Public AddaBy Public AddaMarch 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: गुरुग्राम में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी को गोली मार दी। वारदात मंगलवार शाम को उस वक्त हुई जब कारोबारी अपने अन्य साथियों के साथ हयातपुर स्थित अपने कार्यालय में मौजूद था। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम को हयातपुर निवासी बलबीर यादव अपने कार्यालय पर साथियों के साथ मौजूद थे। यहां दो बदमाश आए और उन्होंने यहां फायरिंग शुरू कर दी। कमरे में मौजूद पांच लोगों पर जब उन्होंने फायरिंग की तो उसमें तीन लोगों को गोली लगी, जिसमें एक बलबीर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य रविंद्र और राम को गर्दन और पैर में गोली लगी है। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर आए तो बदमाशों ने उन पर भी फायरिंग कर दी, जिसमें वे बच गए।

सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि एक कमरे में कुछ लोग बैठे हुए हुक्का पी रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति सोया हुआ है। इसी दौरान एक युवक कमरे में प्रवेश करके गेट के पास ही खड़ा हो जाता है। जैसे ही उसका दूसरा साथी कमरे में आता है तो वह दोनों मिलकर उन सभी पर फायरिंग कर देते हैं। इसमें पलंग पर सोए हुए व्यक्ति को सीधे गोली लग जाती है। जबकि अन्य लोग उन बदमाशों पर कूदकर उन्हें पकड़ने का भी प्रयास करते हैं, लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो जाते हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप के मुताबिक, प्रारंभिक तौर पर व्यावसायिक रंजिश में ही वारदात को अंजाम देना सामने आ रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.