Author: Public Adda

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर पीडी बागान के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार संख्या जेएच 05ईई 9903 में सवार तीन युवक चाकुलिया से धालभूमगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े पुआल से लदे ट्रैक्टर (जेएच-22 एफ 1986) के पीछे कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी…

Read More

Saraikela: सरायकेला थाना क्षेत्र के टाटा-सरायकेला मार्ग पर कोलाबिरा के पास बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और दोनों ट्रकों को मौके पर ही रोक लिया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक संख्या JH05DE-3738 पर सवार युवक सरायकेला की ओर आ रहा था। इसी दौरान कोलाबिरा के पास दो ट्रक, जिनके नंबर JH02AZ-3519 और JH05AC9403 हैं, आपस में ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार को रौंदते हुए निकल गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल…

Read More

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को, जमशेदपुर की गोपनीय शाखा से प्राप्त शिकायत के आधार पर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार ग्राम बोंगाई, थाना बोड़ाम क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया। बुधवार को छापामारी के दौरान टीम ने सुनील मंडल के कब्जे वाली जमीन पर संचालित अवैध महुआ चुलाई भट्टी का भंडाफोड़ किया। मौके पर भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री मिली। कार्रवाई के क्रम में लगभग 40 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। उत्पाद विभाग…

Read More

Chaibasa: आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार, 18 मार्च 2026 को चाईबासा नगर क्षेत्र में विशेष खाद्य जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेंब्रम के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के क्रम में राजस्थान स्वीट्स, ग्रिनार मिष्ठान भंडार, अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट, स्वीट इंडिया, सिंह होटल, सेलिब्रेशन केक शॉप, राजस्थान कैफे, अग्रवाल सेल्स और बावर्ची इन रेस्टोरेंट शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान स्वीट इंडिया से मिठाई का नमूना लिया गया, जिसे जांच के लिए भेजा…

Read More

Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत जेम्को मनीफीट इलाके में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 16 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सरस्वती विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वह सीताराम विश्वकर्मा की पुत्री थी, जो पेशे से वाहन चालक बताए जाते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। सुबह जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने सरस्वती को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के…

Read More

Tehran, Iran: पिछले दो हफ्तों से ईरान के आसमान से मौत बरस रही है। मिसाइल ठिकाने तबाह हो रहे हैं और नौसैनिक अड्डों पर मलबे का ढेर लगा है। कई शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद ईरान की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) ने देश की राजनीतिक और आर्थिक नब्ज पर अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी है। जानकारों का कहना है कि ईरान की सत्ता किसी एक व्यक्ति की मोहताज नहीं है; खामेनेई ने दशकों लगाकर सुरक्षा तंत्र और धार्मिक नेतृत्व के बीच ऐसा जटिल संतुलन बनाया था, जो संकट के समय खुद-ब-खुद सक्रिय हो…

Read More

Jamshedpur: जमशेदपुर में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारी में जुट गया है। चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन लगातार विभिन्न स्तरों पर कदम उठा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में प्रत्याशियों के लिए एक विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों को चुनाव से जुड़े नियमों, मतदान प्रक्रिया और प्रचार खर्च से संबंधित जरूरी जानकारियां देना था। मुद्दा साफ और भरोसे वाला:  यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें…

Read More

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में पुटू तालाब से मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह मामला हत्या का निकला, जिसमें मृतक की पत्नी, बेटा और बेटी को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना कोयला नगर थाना क्षेत्र की है, जहां 5 जनवरी 2026 को तालाब से एक शव बरामद हुआ था। पुलिस जांच में मृतक की पहचान बिरौल निवासी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय बयान से साफ हुआ कि उसकी मौत गला घोंटने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या में तब्दील कर गहन जांच शुरू…

Read More

Lucknow: अदब के शहर लखनऊ में आज सद्गुरु रितेश्वर महाराज के तेवर काफी सख्त नजर आए। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में हुई नारेबाजी को लेकर उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि इस मुल्क में संविधान से ऊपर कोई नहीं है- न कोई छात्र, न कोई आश्रम और न ही कोई रसूखदार। “आश्रम हो या यूनिवर्सिटी, कानून सबके लिए बराबर” मीडिया से रूबरू होते हुए महाराज जी ने दो टूक कहा कि अगर उनके ‘श्रीआनंदम आश्रम’ में भी कोई असंवैधानिक काम होगा, तो वह खुद को गुरु बताकर बच नहीं सकते। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो…

Read More

World News: पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) एक बार फिर बड़े सैन्य टकराव की दहलीज पर खड़ा है। खुफिया रिपोर्टों और कूटनीतिक हलचलों से संकेत मिल रहे हैं कि इजराइल, ईरान के खिलाफ एक और भीषण सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है। इस संभावित हमले का केंद्र ईरान का बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम और उसके दोबारा सक्रिय हुए परमाणु ठिकाने हैं। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे महत्वपूर्ण तारीख 29 दिसंबर है, जब इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आमने-सामने की मुलाकात होने जा रही है। ट्रंप के साथ बनेगी ‘स्ट्राइक’ की रणनीति; क्या अमेरिका देगा सीधा…

Read More

India News: देश की राजधानी और आसपास के इलाकों (NCR) में कुदरत और प्रदूषण का ऐसा मेल हुआ है कि लोगों का जीना दूभर हो गया है। सोमवार, 22 दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर ने ठंड, घने कोहरे और ‘गंभीर’ श्रेणी के प्रदूषण का सामना किया। आलम यह है कि सूरज की रोशनी धुंध को चीरने में नाकाम साबित हो रही है और हवा इतनी जहरीली हो गई है कि स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में तकलीफ हो रही है। AQI 400 के पार: आनंद विहार और बवाना में ‘रेड अलर्ट’ जैसे हालात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े डराने वाले हैं।…

Read More

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनावी मैदान में भोजपुरी सिनेमा के ‘पावरस्टार’ पवन सिंह ने अपनी राजनीतिक वापसी का ऐलान कर दिया है। सोमवार सुबह पवन सिंह ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से दिल्ली में मुलाकात की और उसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने चुनाव से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। अमित शाह, बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस बैठक में मौजूद थे। पवन सिंह की बीजेपी में फिर वापसी को लेकर सोमवार…

Read More

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र के घोड़ासाईं गांव में रविवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 70 वर्षीय वृद्धा लुकुई धीवर की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि वृद्धा के घर का दरवाजा देर तक बंद है, तो शक होने पर उन्होंने अंदर जाकर देखा। वहां का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। लुकुई धीवर का खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा था। हत्या की खबर फैलते ही पूरे गांव में दहशत और गुस्से का माहौल बन गया। पुलिस ने…

Read More

Bollywood News: बॉलीवुड में कदम जमाना आसान नहीं होता, खासकर जब आपके पास कोई गॉडफादर न हो। लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो सिर्फ अपनी मेहनत, लगन और टैलेंट के दम पर एक अलग पहचान बना लेते हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है अदा शर्मा की, जिनका असली नाम चामुंडेश्वरी अय्यर था। एक्टिंग का शौक बचपन से ही था और स्कूल के दिनों में उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें एक्ट्रेस बनना है। अपने नाम को छोटा और याद रखने लायक बनाने के लिए उन्होंने खुद को “अदा शर्मा” के रूप में रिब्रांड किया। लेकिन इंडस्ट्री का…

Read More

Politics News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को इंदिरा भवन में पार्टी के महासचिवों और प्रभारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में पार्टी की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व भी शामिल हुई, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। यह बैठक लगभग तीन घंटे तक चली, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय हुआ कि पार्टी जल्द ही अपने जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित करेगी। इस बैठक का आयोजन 27-28 मार्च और 3 अप्रैल को इंदिरा भवन…

Read More

India News: गुरुग्राम में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी को गोली मार दी। वारदात मंगलवार शाम को उस वक्त हुई जब कारोबारी अपने अन्य साथियों के साथ हयातपुर स्थित अपने कार्यालय में मौजूद था। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम को हयातपुर निवासी बलबीर यादव अपने कार्यालय पर साथियों के साथ मौजूद…

Read More

Bihar News: पंजाब पुलिस ने बिहार के मधेपुरा जिले से प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आतंकी नेपाल भागने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के बाद, पंजाब पुलिस ने बताया कि ये तीन आतंकी अमृतसर में हुए एक ग्रेनेड हमले और हथियारों की सप्लाई जैसे मामलों में वांछित थे। पंजाब पुलिस की टीम ने मधेपुरा के कुमारखंड थाना क्षेत्र से इन तीनों आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों की पहचान…

Read More

India News: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर असामान्य रूप से लंबे समय तक रह चुकी हैं, अब धरती पर लौटने वाली हैं। उनके वापस आने की खबर पूरी दुनिया में सुर्खियां बना रही है। इस महत्वपूर्ण मौके पर, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भावुक पत्र लिखकर देश के 1.4 अरब लोगों की भावनाओं को व्यक्त किया है। अपने पत्र में पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स से कहा, “भले ही आप हमसे हजारों मील दूर हों, लेकिन आप हमारे दिल के बेहद करीब हैं।” प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र के माध्यम…

Read More

Jharkhand News. रांची के बरियातू में 7 मार्च को हुए गोलीबारी के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। अपराधियों ने कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर गोलीबारी की थी, जिससे वे घायल हो गए थे। इस घटना के बाद डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई थी, जिसने इस मामले में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में प्रेम पांडेय, रहमान अंसारी, करण कुमार, अविनाश ठाकुर, शोभित सिंह और विशाल मुंडा शामिल हैं। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने चार पिस्टल, 26 गोलियां और एक बाइक बरामद…

Read More

India News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों का खंडन किया है। CBSE ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को सतर्क करते हुए कहा है कि वे सोशल मीडिया पर किए जा रहे झूठे दावों से बचें। बोर्ड ने इसे लेकर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि ये अफवाहें पूरी तरह से निराधार हैं और इनका उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच दहशत पैदा करना है। CBSE ने अपने बयान में यह भी बताया कि परीक्षाओं के पारदर्शी और निष्पक्ष संचालन के…

Read More