Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»पैरों में सूजन = दिल का खतरा! यह लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास दौड़ें
Adda More..

पैरों में सूजन = दिल का खतरा! यह लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास दौड़ें

पैरों में सूजन को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। फ्लूड रिटेंशन, किडनी-लिवर की बीमारी, हार्ट फेल्योर, थायरॉइड और खून का थक्का जैसे गंभीर कारण हो सकते हैं। जानें लक्षण और बचाव।
एडिटरBy एडिटरMay 4, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health Desk: पैरों में सूजन को अक्सर लोग हल्की-फुल्की समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह आपकी सेहत का बड़ा अलार्म हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो पैरों में सूजन की सबसे आम वजह ‘फ्लूड रिटेंशन’ यानी शरीर में तरल पदार्थ का जमाव है, जिसे मेडिकल भाषा में ‘एडीमा’ कहा जाता है। यह समस्या तब पनपती है जब शरीर के ऊतकों में अतिरिक्त फ्लूड जमा होने लगता है।

Read more: रोज 4 कप कॉफी से दिल की मौत का खतरा दो-तिहाई कम!

फ्लूड रिटेंशन: जानें, क्यों भर जाता है पैरों में पानी?

लंबे समय तक बैठना, अधिक देर खड़े रहना या कम फिजिकल एक्टिविटी करना इसकी वजह बन सकते हैं। लेकिन इसके पीछे गंभीर बीमारियां भी छिपी हो सकती हैं। किडनी या लिवर से जुड़ी बीमारियां तरल संतुलन को प्रभावित करती हैं। अगर किडनी शरीर से वेस्ट और पानी को सही से बाहर नहीं निकालती, या लिवर पर्याप्त प्रोटीन नहीं बना पाता, तो पैरों में सूजन आ जाती है। अगर सूजन के साथ पेशाब कम हो, थकान या पीलापन दिखे, तो तुरंत जांच करानी चाहिए।

दिल की बीमारी का संकेत: पैरों में सूजन कभी नजरअंदाज न करें

दिल की बीमारियां भी पैरों में सूजन का एक बड़ा कारण हैं। जब हार्ट खून को सही से पंप नहीं कर पाता, तो खून और फ्लूड शरीर के निचले हिस्सों में जमा होने लगते हैं, खासकर टखनों में। इसे कंजेस्टिव हार्ट फेल्योर कहा जाता है। अगर सूजन के साथ सांस फूलना, सीने में दर्द या थकान भी हो, तो तुरंत कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क करें। अगर एक पैर में अचानक दर्द के साथ सूजन आ जाए, तो यह नसों में खून का थक्का होने का संकेत हो सकता है, जो पल्मोनरी एंबोलिज्म जैसी गंभीर स्थिति में बदल सकता है।

थायरॉइड और दवाइयां: ये भी बढ़ा सकती हैं सूजन

वहीं हाइपोथायरॉइडिज्म से भी सूजन हो सकती है क्योंकि थायरॉइड हार्मोन द्रव संतुलन में अहम भूमिका निभाते हैं। कुछ दवाइयां जैसे बीपी कंट्रोलर, स्टेरॉइड्स या हार्मोनल थैरेपी भी सूजन का कारण बन सकती हैं। खराब लाइफस्टाइल, अधिक नमक, कम पानी या घंटों एक ही स्थिति में बैठना भी इस समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए सतर्क रहें, नियमित जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह लें।

Read more: डायबिटीज का साइलेंट अटैक: दिल और किडनी फेलियर का बढ़ा खतरा

बता दें कि पैरों में सूजन एक आम स्वास्थ्य समस्या है, जो थोड़ी सी चलने-फिरने पर भी सामने आ सकती है। हालांकि कई बार यह हल्की-फुल्की दिक्कत होती है, लेकिन जब यह समस्या लगातार बनी रहती है या बढ़ने लगे, तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। अधिकतर लोग मानते हैं कि पैरों में पानी भरने या थायरॉइड की वजह से सूजन आती है, लेकिन इसके पीछे कई गंभीर कारण छिपे हो सकते हैं।

Read more: पैक्ड फूड और मीठा बढ़ा रहे हार्ट अटैक का खतरा; ऐसे रखें दिल का ख्याल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

70 साल की उम्र में भी जवान! रोज 40 मिनट एक्सरसाइज का यह चमत्कारी असर जानें

May 4, 2026

झारखंड का कड़वा सच: अपार संपदा के बाद भी ‘पलायन’ को मजबूर हैं मजदूर

May 1, 2026

नौतपा में तपेगी धरती, तभी बरसेगा मानसून: जानें सूर्य देव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

April 30, 2026

RECENT ADDA.

होर्मुज पर ईरान अड़ा, निकजाद बोले- ‘पीछे नहीं हटेंगे, ट्रंप की योजना होगी फेल’

May 4, 2026

‘थलापति’ विजय ने DMK-AIADMK को पछाड़ा, TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

May 4, 2026

जबलपुर क्रूज हादसे का असर: रांची में बोटिंग में लाइफ जैकेट पहनना हुआ अनिवार्य

May 4, 2026

ईरान के 40 साल पुराने ‘बूढ़े’ जेट ने तोड़ा अमेरिका का चक्रव्यूह, 42,000 करोड़ का नुकसान

May 4, 2026

ट्रंप की वजह से अमेरिकी ‘भागे’ कनाडा! नागरिकता कानून में बदलाव से मची होड़

May 4, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.