अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Health Desk: चिलचिलाती गर्मियों के दस्तक देते ही हम अक्सर गर्म तासीर वाली चीजों से दूरी बना लेते हैं। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या आयुर्वेद में ‘अमृत’ माना जाने वाला शहद, इस तपते मौसम में हमारे शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है? आयुर्वेद के अनुसार, शहद की अपनी तासीर गर्म होती है, लेकिन इसमें एक अद्भुत गुण होता है जिसे ‘योगवाही’ द्रव्य कहा जाता है। इसका मतलब है कि शहद को आप जिस चीज के साथ मिलाते हैं, वह उसी के गुणों को अपना लेता है।
Read more: सेहत का पावर पंच: पुदीना, नींबू और शहद का मिश्रण है शरीर के लिए वरदान
सीधा सेवन बढ़ा सकता है जलन— अगर आप गर्मियों में शहद का सीधा सेवन करते हैं, तो यह शरीर में पित्त बढ़ा सकता है, जिससे पेट में जलन या गर्मी महसूस हो सकती है। लेकिन अगर आप इसे सही विधि से लें, तो यही शहद आपके शरीर को भीतर से ठंडा रखेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में सुबह खाली पेट मिट्टी के घड़े के ठंडे पानी में नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पीना वजन घटाने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने का बेहतरीन तरीका है।
Read more: डायबिटीज का देसी इलाज: इसबगोल और शहद रोकेंगे शुगर स्पाइक!
सत्तू और दही के साथ जादुई मेल— गर्मियों के खास आहार ‘सत्तू’ में चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करना शरीर को तत्काल ऊर्जा और ठंडक देता है। यह मिश्रण मांसपेशियों की थकान को पल भर में दूर कर देता है। इसके अलावा, दोपहर के वक्त दही के साथ शहद लेना एक बेहतरीन प्रोबायोटिक का काम करता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत कर आपको ‘लू’ की चपेट में आने से बचाता है।
Read more: त्वचा जलने पर तुरंत आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, नहीं पड़ेंगे फफोले और निशान
हां, आयुर्वेद में एक सख्त चेतावनी भी दी गई है कि शहद को कभी भी घी के साथ बराबर मात्रा में न लें। यह ‘विरुद्ध आहार’ की श्रेणी में आता है, जिससे शरीर में अत्यधिक गर्मी और वात-पित्त का असंतुलन हो सकता है। इसलिए, अगर सही तरीके और सही मेल के साथ शहद का उपयोग किया जाए, तो यह गर्मियों में भी किसी वरदान से कम नहीं है।
Read more: डायबिटीज में चीनी का ‘सफेद जहर’ छोड़ें! गुड़, खांड या शहद, क्या है बेस्ट?

