Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»ट्रंप का आकलन फेल! उम्मीद से ज्यादा भारी पड़ रहा ईरान; पेंटागन की बढ़ी टेंशन
World

ट्रंप का आकलन फेल! उम्मीद से ज्यादा भारी पड़ रहा ईरान; पेंटागन की बढ़ी टेंशन

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ा संघर्ष अब पेंटागन के लिए गले की हड्डी बन गया है। ट्रंप के अनुमान के उलट ईरान ने बिना चेतावनी बड़े हमले शुरू कर दिए हैं, जिसमें अब तक 7 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं।
एडिटरBy एडिटरMarch 11, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Washington, (USA): अमेरिका और ईरान के बीच धधक रही युद्ध की ज्वाला अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुमानों से कहीं ज्यादा विनाशकारी साबित हो रही है। पेंटागन द्वारा जारी ताजा और दर्दनाक आंकड़ों ने व्हाइट हाउस की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खबर है कि ईरान के हमले में घायल एक और अमेरिकी जांबाज ने दम तोड़ दिया है, जिससे इस खूनी संघर्ष में अब तक शहीद हुए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

Read more: जंग में फंसा अमेरिका: इंटरसेप्टर मिसाइलों की भारी कमी, खाली हो रहे हथियार भंडार

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, यह सैनिक 1 मार्च को सऊदी अरब स्थित सैन्य ठिकाने पर हुए ईरानी हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। उसे इलाज के लिए जर्मनी भेजने की तैयारी चल रही थी, लेकिन शनिवार रात जिंदगी की जंग हार गया। यह क्षति ऐसे समय में हुई है जब राष्ट्रपति ट्रंप अभी कुछ दिन पहले ही कुवैत हमले में मारे गए छह सैनिकों के पार्थिव शरीरों को कंधा देकर लौटे हैं।

धराशायी हुआ ट्रंप प्रशासन का आकलन सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन ने ईरान की ताकत को कम आंकने की बड़ी भूल की है। वॉशिंगटन को उम्मीद थी कि अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान नेतृत्वहीन होकर घुटने टेक देगा, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट निकली। ईरान ने न केवल अपनी सैन्य कमर टूटने के दावों को झूठा साबित किया है, बल्कि उसकी नई युद्ध नीति ने अमेरिका को हैरत में डाल दिया है। अब तेहरान बिना किसी पूर्व चेतावनी के बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है।

इजरायल और अमेरिका के ‘अंतिम फैसले’ का इंतजार संयुक्त राष्ट्र में ईरानी राजदूत का दावा है कि अमेरिका और इजरायल की बमबारी में अब तक 1300 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच, राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कर दिया है कि युद्ध कब थमेगा, इसका फैसला वह और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मिलकर लेंगे। ट्रंप का तर्क है कि यदि वे मिलकर कार्रवाई नहीं करते, तो ईरान इजरायल का नामोनिशान मिटा देता। फिलहाल, वॉशिंगटन से मिल रहे संकेत बता रहे हैं कि यह भीषण जंग अभी कई हफ्तों तक खिंच सकती है, जिससे पूरी दुनिया पर मंदी और मानवीय संकट का खतरा मंडरा रहा है।

Read more: ईरान से जंग में कंगाल न हो जाए अमेरिका, हर दिन 9000 करोड़ स्वाहा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

ट्रंप का ‘मास्टरप्लान’: होर्मुज बनेगा हथियार, ईरान को घुटनों पर लाने की बड़ी तैयारी

April 30, 2026

ईरान की अमेरिका को दो टूक: कहा- फिर… ध्यान रखना समंदर में आग के शोले उठेंगे

April 30, 2026

अमेरिकी पासपोर्ट पर ट्रंप का चेहरा! टूट गई दशकों पुरानी परंपरा

April 30, 2026

RECENT ADDA.

दोपहर 11:42 बजे मोबाइल में ‘एसओएस’ वाली आवाज! अलर्ट से यूजर्स चौंके, यह थी वजह

May 2, 2026

राघव चड्ढा का ‘डिजिटल दिवाला’! BJP में आते ही जेन-जेड ने दिखाया ‘अनफॉलो’ तेवर

May 2, 2026

बंगाल चुनाव में ‘पुनर्मतदान बम’! EVM गड़बड़ी पर 15 बूथों पर फिर वोटिंग शुरू

May 2, 2026

UP में स्मार्ट मीटर की ‘स्मार्ट लूट’? सड़कों पर उतरे लोग, मीटर फेंके

May 2, 2026

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ

May 1, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.