Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»भाजपा से तेली समाज की दो-टूक : 22% आबादी, फिर संगठन में हिस्सेदारी कम क्यों?
#Trending

भाजपा से तेली समाज की दो-टूक : 22% आबादी, फिर संगठन में हिस्सेदारी कम क्यों?

Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainMarch 6, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची: झारखंड की राजनीति में सामाजिक समीकरणों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। शुक्रवार को राजधानी रांची के कचहरी स्थित एक निजी होटल में झारखंड प्रदेश तेली अधिकार मंच ने प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर अपने समाज की ‘उपेक्षित’ स्थिति पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। मंच ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि राज्य में 22 प्रतिशत आबादी वाले तेली समाज को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में उनकी संख्या के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।

वोट बैंक हमारा, तो पद किसी और का क्यों?

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष निरंजन भारती ने कहा कि तेली समाज का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा हमेशा से राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति का समर्थक रहा है। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि भाजपा की हर जीत में तेली समाज की भूमिका पत्थर की लकीर जैसी रही है, लेकिन जब बात संगठन में जिम्मेदारी की आती है, तो समाज को हाशिए पर धकेल दिया जाता है। भारती ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “अगर समाज की लगातार अनदेखी हुई, तो कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे सकता है।”

तीन प्रमुख मांगें : आर-पार की लड़ाई का संकेत

मंच ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को एक मांग-पत्र सौंपा है, जिसमें तीन मुख्य बातें कही गई हैं:

  1. प्रदेश महामंत्री का पद तेली समाज के किसी योग्य नेता को दिया जाए।

  2. जनसंख्या के 22% अनुपात के आधार पर संगठन में भागीदारी सुनिश्चित हो।

  3. प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक योग्य कार्यकर्ताओं को उनकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी मिले।

आधी आबादी का भी मिला समर्थन

मंच की सदस्य प्रियंका कुमारी और जिला परिषद सदस्य किरण देवी ने भी पार्टी नेतृत्व को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि तेली समाज ने दशकों से भाजपा की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुँचाया है। यह मांग किसी के विरोध में नहीं, बल्कि अपने ‘हक और सम्मान’ की लड़ाई है। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं को अवसर मिलने से न केवल समाज, बल्कि खुद भाजपा भी मजबूत होगी। 

इस महत्वपूर्ण बैठक में हजारी प्रसाद मोदी, रामविलास साहू, बेनी साहू, राजकिशोर साहू और रेणु देवी सहित समाज के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे। अब देखना यह है कि आगामी चुनावों से पहले भाजपा अपने इस कोर वोट बैंक की नाराजगी को दूर करने के लिए क्या कदम उठाती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पेड़ों की कटाई में शामिल अफसरों पर गिरेगी गाज, 6 साल की देरी पर भड़का झारखंड हाईकोर्ट

April 20, 2026

ISIS समर्थक राहुल सेन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

April 20, 2026

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

RECENT ADDA.

पेड़ों की कटाई में शामिल अफसरों पर गिरेगी गाज, 6 साल की देरी पर भड़का झारखंड हाईकोर्ट

April 20, 2026

ISIS समर्थक राहुल सेन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

April 20, 2026

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

झारखंड भाजपा का नया ‘ड्यूटी रोस्टर’ जारी, जानें किसकी कब है बारी

April 20, 2026

मेडिकल छात्रा दुष्कर्म मामले में राजनीतिक उबाल, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरी भाजपा

April 20, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.