अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Health Desk: अगर आप रोजाना कॉफी पीते हैं तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। एक लंबे अध्ययन में सामने आया है कि दिन में सीमित मात्रा में कॉफी पीना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, रोज करीब चार कप कॉफी पीने से दिल की बीमारियों से होने वाली मौत का खतरा लगभग दो-तिहाई तक कम हो सकता है।
यह अध्ययन करीब 20,000 लोगों पर 10 साल तक किया गया। इस दौरान पाया गया कि नियमित और संतुलित मात्रा में कॉफी पीने वाले लोगों में हृदय संबंधी समस्याएं अपेक्षाकृत कम देखी गईं। विशेषज्ञों का कहना है कि कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। यही कारण है कि यह दिल के साथ-साथ कुछ प्रकार के कैंसर से बचाव में भी सहायक मानी जा रही है।
Read more: चौंकाने वाली रिपोर्ट: दिल्ली में हर 1 लाख पुरुषों पर 147 कैंसर के मामले, युवाओं में बढ़ा जोखिम
पिछले महीने 5,20,000 लोगों पर हुए एक अन्य अध्ययन में यह भी पाया गया कि कॉफी लीवर की सेहत सुधारने में कारगर हो सकती है। यानी सुबह की एक कप कॉफी सिर्फ नींद भगाने का काम नहीं करती, बल्कि अंदर से शरीर को भी मजबूत बनाती है।
हालांकि विशेषज्ञ यह भी साफ कर रहे हैं कि ज्यादा कॉफी पीना नुकसानदेह हो सकता है। संतुलन जरूरी है। शोधकर्ताओं के अनुसार दिन में अधिकतम चार कप कॉफी पर्याप्त है। इससे ज्यादा सेवन करने पर शरीर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
European Food Safety Authority की सलाह के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को रोजाना 0.4 ग्राम से ज्यादा कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप एस्प्रेसो कॉफी पीते हैं तो दिन में लगभग 5 कप तक सीमित रहें, जबकि इंस्टैंट कॉफी के मामले में 4 कप से ज्यादा नहीं पीनी चाहिए।
Read more: डायबिटीज का साइलेंट अटैक: दिल और किडनी फेलियर का बढ़ा खतरा
कुल मिलाकर, अगर कॉफी आपकी दिनचर्या का हिस्सा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस मात्रा का ध्यान रखें। सही मात्रा में कॉफी, आपके दिल और लीवर दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

