Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Social/Interesting»आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण
Social/Interesting

आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

साल 2026 की पहली बड़ी खगोलीय घटना 17 फरवरी को 'वलयाकार सूर्य ग्रहण' के रूप में होने जा रही है, जिसमें चंद्रमा सूरज के बीच आकर एक चमकदार 'रिंग ऑफ फायर' बनाएगा।
एडिटरBy एडिटरFebruary 16, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
सूर्य ग्रहण 2026
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Washington, (US): एस्ट्रोनॉमी यानी खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए साल 2026 बेहद रोमांचक रहने वाला है। इस साल दो बड़ी खगोलीय घटनाएं दुनिया को हैरान करने वाली हैं। पहली घटना इसी महीने 17 फरवरी को ‘वलयाकार सूर्य ग्रहण’ (Annular Solar Eclipse) के रूप में होगी, जबकि दूसरी घटना 12 अगस्त को ‘पूर्ण सूर्य ग्रहण’ के रूप में दर्ज की जाएगी। दुनियाभर के विज्ञान प्रेमी इस अद्भुत नजारे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : सदी का महा-सूर्यग्रहण: 2027 में 6 मिनट तक छाएगा अंधेरा, टूटेगा रिकॉर्ड!

क्या होता है ‘रिंग ऑफ फायर’?

वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूरज, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी से अपनी अधिकतम दूरी (एपोजी) पर होता है। चंद्रमा का आकार छोटा दिखने के कारण वह सूरज को पूरी तरह से ढक नहीं पाता, जिससे सूरज के किनारों पर एक चमकदार रिंग दिखाई देती है। इसे ही वैज्ञानिक भाषा में ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है।

इस खबर को भी पढ़ें : 2026 में 4 ग्रहण: होली के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल और समय

समय और विजिबिलिटी का गणित

17 फरवरी को होने वाला यह ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और शाम 5 बजकर 42 मिनट पर अपने चरम (पीक) पर पहुंचेगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस ‘रिंग ऑफ फायर’ का मुख्य रास्ता केवल अंटार्कटिका के ऊपर से गुजरेगा। यही कारण है कि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। हालांकि, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों, अटलांटिक और हिंद महासागर के इलाकों में इसे आंशिक रूप से देखा जा सकेगा।

इस खबर को भी पढ़ें : 2026–27 में फिर दिखेगा सूर्यग्रहण, जानें कब और कहां?

भारत में कैसे देख पाएंगे?

चूंकि यह ग्रहण भारत की भौगोलिक स्थिति से बाहर है, इसलिए भारतीय इसे सीधे आसमान में नहीं देख सकेंगे। लेकिन एस्ट्रोनॉमी के शौकीनों के लिए डिजिटल विकल्प मौजूद हैं। नासा (NASA) और वर्चुअल स्पेस टेलीस्कोप जैसी एजेंसियां अपनी आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर इसका सीधा प्रसारण करेंगी। वैज्ञानिकों के लिए यह ग्रहण विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसका पीक फेज केवल 1 मिनट और 52 सेकंड तक ही रहेगा।

इस खबर को भी पढ़ें : साल 2026 में चार ग्रहण, लेकिन भारत देख पाएगा सिर्फ एक ब्लड मून!

बता दें कि इसके बाद 12 अगस्त 2026 को होने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण भी भारत से दिखाई नहीं देगा, लेकिन वैश्विक स्तर पर यह एक बड़ी घटना होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है: शिव शंकर सिंह

April 19, 2026

मौत के बाद क्या होता है? अमेरिकी महिला ने बताया परलोक का आंखों देखा हाल

April 8, 2026

दुनिया का आखिरी शहर! जानिए उशुआइया की रहस्यमयी कहानी

April 6, 2026

RECENT ADDA.

पेड़ों की कटाई में शामिल अफसरों पर गिरेगी गाज, 6 साल की देरी पर भड़का झारखंड हाईकोर्ट

April 20, 2026

ISIS समर्थक राहुल सेन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

April 20, 2026

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

झारखंड भाजपा का नया ‘ड्यूटी रोस्टर’ जारी, जानें किसकी कब है बारी

April 20, 2026

मेडिकल छात्रा दुष्कर्म मामले में राजनीतिक उबाल, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरी भाजपा

April 20, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.