Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»सात निश्चय-3: बिहार के हर गांव में पहुंचेगा ‘सुधा’, जीविका दीदियों को मिलेगा रोजगार
Bihar

सात निश्चय-3: बिहार के हर गांव में पहुंचेगा ‘सुधा’, जीविका दीदियों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'सात निश्चय-3' के तहत डेयरी क्षेत्र को सशक्त बनाने का ऐलान किया है। राज्य की सभी 8,053 पंचायतों में सुधा केंद्र खुलेंगे और हर गांव में दुग्ध समिति बनेगी।
एडिटरBy एडिटरFebruary 7, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna: बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने अपना विजन ‘सात निश्चय-3’ का खाका तैयार कर लिया है। ‘कृषि में प्रगति-प्रदेश में समृद्धि’ के संकल्प के साथ सरकार अब बिहार के हर गांव और हर पंचायत तक डेयरी उद्योग का जाल बिछाने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य न केवल दूध उत्पादन बढ़ाना है, बल्कि ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के दरवाजे खोलना है।

इस खबर को भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट का महाधमाका आज: संविदा कर्मियों की किस्मत चमकेगी?

अब कोई गांव नहीं रहेगा पीछे: राज्य के कुल 39,073 गांवों में से 25,593 में पहले ही दुग्ध उत्पादन समितियां बन चुकी हैं। अब सीएम ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग को निर्देश दिया है कि शेष बचे सभी गांवों में अगले दो वर्षों के भीतर समितियों का गठन कर लिया जाए। इससे छोटे से छोटे पशुपालक को अपने दूध का उचित सरकारी मूल्य मिल सकेगा और उन्हें बिचौलियों के चंगुल से मुक्ति मिलेगी।

पंचायत स्तर पर ‘सुधा’ का विस्तार: ‘सात निश्चय-2’ में प्रखंडों तक सुधा केंद्र पहुँचाने के बाद, अब ‘सात निश्चय-3’ के तहत राज्य की सभी 8,053 पंचायतों में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र खोले जाएंगे। वर्तमान में केवल 100 पंचायतों में ही ये केंद्र चल रहे हैं, लेकिन वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंत तक बाकी 7,953 पंचायतों में भी सुधा बूथ नजर आएंगे। इससे ताजे दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता हर दरवाजे तक सुनिश्चित होगी।

जीविका दीदियों की बढ़ेगी ताकत: इस योजना का सबसे शानदार पहलू महिला सशक्तिकरण है। पंचायतों में खुलने वाले नए सुधा केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर ‘जीविका दीदियों’ को आवंटित किया जाएगा। सीएम महिला रोजगार योजना के तहत उन्हें वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। इससे ग्रामीण महिलाएं न केवल स्वावलंबी बनेंगी, बल्कि वे उद्यमी के रूप में उभरकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेंगी।

सीएम ने विश्वास जताया है कि डेयरी क्षेत्र में यह विस्तार बिहार को दूध उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाने के साथ-साथ गरीबी दूर करने में मील का पत्थर साबित होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

धोखा महागठबंधन का, सम्मान सम्राट का: बदल गई सकलदेव की तकदीर!

April 27, 2026

भागलपुर के दो सगे भाइयों ने रचा इतिहास: एक साथ SSC परीक्षा में पाई सफलता

April 19, 2026

सम्राट चौधरी का विपक्ष पर बड़ा हमला: महिला आरक्षण पर नारी शक्ति के साथ हुआ धोखा

April 19, 2026

RECENT ADDA.

दिव्यांग महिला के लिए सीढ़ियों पर बैठे पलामू DC, जीता सबका दिल!

April 29, 2026

सारंडा में हाथियों का तांडव: स्कूल की रसोई लूटी, बच्चों का निवाला छीना!

April 29, 2026

नीमडीह: कुएं में फंदे से लटका मिला युवती का सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी

April 29, 2026

सायानी घोष का भाजपा पर तंज: ‘बंगाल में टैंक तैनात हैं, बस नेवी आना ही बाकी है’

April 29, 2026

बोकारो एयरपोर्ट या राजनीति का अड्डा? धर्मवीर सिंह बोले- ‘तारीख नहीं, अब उड़ान चाहिए’

April 29, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.