Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सारंडा में हाथियों का तांडव: स्कूल की रसोई लूटी, बच्चों का निवाला छीना!
Jharkhand

सारंडा में हाथियों का तांडव: स्कूल की रसोई लूटी, बच्चों का निवाला छीना!

एडिटरBy एडिटरApril 29, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, हेन्देदिरी का है, जहां 28 और 29 अप्रैल की मध्य रात्रि दो जंगली हाथी स्कूल परिसर में घुस आए और जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने स्कूल के रसोईघर का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर रखे मध्याह्न भोजन के लिए चावल, दाल, सब्जियां समेत अन्य खाद्य सामग्री को खा गए। इसके साथ ही बर्तनों और अन्य सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना के बाद विद्यालय की मध्याह्न भोजन व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। राशन समाप्त हो जाने के कारण बुधवार को स्कूल पहुंचे बच्चों को भोजन नहीं मिल सका। बच्चे जहां भय के माहौल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं, वहीं अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की लगातार आवाजाही से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

दुविल गांव निवासी वीर सिंह हांसदा ने बताया कि हेन्देदिरी टोला स्थित इस स्कूल में देर रात दो हाथियों ने भारी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि हाथियों ने न सिर्फ भोजन सामग्री को नष्ट किया, बल्कि स्कूल की संपत्ति को भी काफी क्षति पहुंचाई। ग्रामीणों के अनुसार, हाथी अब भी आसपास के जंगलों में डेरा डाले हुए हैं, जिससे किसी भी समय फिर से घटना होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर भगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और स्कूल को हुए नुकसान की भरपाई के साथ-साथ जल्द से जल्द मध्याह्न भोजन व्यवस्था बहाल की जाए।

Read more: सारंडा के छोटानागरा में झामुमो की हुंकार: PESA कानून से मांगेंगे अपना हक!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दिव्यांग महिला के लिए सीढ़ियों पर बैठे पलामू DC, जीता सबका दिल!

April 29, 2026

नीमडीह: कुएं में फंदे से लटका मिला युवती का सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी

April 29, 2026

बोकारो एयरपोर्ट या राजनीति का अड्डा? धर्मवीर सिंह बोले- ‘तारीख नहीं, अब उड़ान चाहिए’

April 29, 2026

RECENT ADDA.

दिव्यांग महिला के लिए सीढ़ियों पर बैठे पलामू DC, जीता सबका दिल!

April 29, 2026

सारंडा में हाथियों का तांडव: स्कूल की रसोई लूटी, बच्चों का निवाला छीना!

April 29, 2026

नीमडीह: कुएं में फंदे से लटका मिला युवती का सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी

April 29, 2026

सायानी घोष का भाजपा पर तंज: ‘बंगाल में टैंक तैनात हैं, बस नेवी आना ही बाकी है’

April 29, 2026

बोकारो एयरपोर्ट या राजनीति का अड्डा? धर्मवीर सिंह बोले- ‘तारीख नहीं, अब उड़ान चाहिए’

April 29, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.