Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»केंद्रीय बजट वायदों का नहीं, कर्तव्य और मजबूत इरादों का दस्तावेज : संजय सेठ
#Trending

केंद्रीय बजट वायदों का नहीं, कर्तव्य और मजबूत इरादों का दस्तावेज : संजय सेठ

By Muzaffar HussainFebruary 2, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची : रांची के सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय बजट को केवल वायदों का नहीं, बल्कि कर्तव्य और मजबूत इरादों का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही और दायित्वों को पूरा करने का स्पष्ट संकल्प दर्शाता है।

रविवार को बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संजय सेठ ने कहा कि इसमें हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का स्पष्ट दृष्टिकोण झलकता है। यह बजट केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर प्रोत्साहन और सहयोग प्रदान करने वाला है, जिससे आम नागरिकों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।

रक्षा राज्य मंत्री ने रांची में निमहंस-2 की स्वीकृति को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर का मनोचिकित्सा संस्थान आधुनिक उपचार और शोध की सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे न केवल झारखंड बल्कि आसपास के राज्यों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। रांची को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान की सौगात मिलना राज्य के लिए गौरव का विषय है।

संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री विरासत और विकास को साथ लेकर चलने की नीति पर काम कर रहे हैं, जिसकी झलक इस बजट में साफ दिखती है। बजट में विनिर्माण, बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य, पर्यटन, ग्रामीण विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, खेल और तीर्थ क्षेत्रों को संतुलित रूप से शामिल किया गया है।

उन्होंने रक्षा बजट को बढ़ाकर 7.85 लाख करोड़ रुपये किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश का रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भर बनेगा, सीमा क्षेत्रों का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण को बल मिलेगा। खेल क्षेत्र को दी गई विशेष प्राथमिकता और खेलो इंडिया मिशन को उन्होंने युवाओं के लिए नई संभावनाओं का द्वार बताया। अंत में संजय सेठ ने कहा कि यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करता है और युवा शक्ति को नई दिशा देने वाला है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.