Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»लकड़ी लेने गई थी जंगल, बाघ ने घसीटकर ली जान; इलाके में हड़कंप
India

लकड़ी लेने गई थी जंगल, बाघ ने घसीटकर ली जान; इलाके में हड़कंप

By Samsul HaqueJanuary 3, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में बाघ का आतंक एक बार फिर सामने आया है। देहरादून के रामनगर के पास ढेला रेंज अंतर्गत सांवल्दे गांव में बाघ के हमले में 60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है।

मृतका की पहचान सुखियां पत्नी चंदू सिंह के रूप में हुई है, जो बक्सा समुदाय से ताल्लुक रखती थीं। वह रोज की तरह गांव के पास जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बाघ महिला को घसीटते हुए जंगल के अंदर ले गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला और उपनिदेशक राहुल मिश्रा के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद जंगल के अंदर से महिला का शव बरामद किया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी भी मौके पर पहुंचे।

महिला की मौत की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया। लोगों को समझाकर वापस भेजा गया और कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।

वन विभाग ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त वनकर्मियों की तैनाती की गई है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है, कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं और ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। साथ ही बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए गए हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : सिल्ली के घर में घुसा बाघ, ग्रामीण ने दिखाया साहस, बंद कर दी बाहर से कुंडी

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल की ओर अकेले न जाएं और बेहद सतर्कता बरतें। यह घटना एक बार फिर मानव और वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या को उजागर करती है, खासकर उन गांवों में जो टाइगर रिजर्व से सटे हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

RECENT ADDA.

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.