Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल से ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 कामगारों की घर वापसी
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल से ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 कामगारों की घर वापसी

Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainNovember 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Follow Us
Google News Flipboard
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एक बार फिर झारखंड के प्रवासी कामगारों के मसीहा साबित हुए हैं। उनकी संवेदनशीलता और त्वरित पहल के कारण अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी कामगारों की सुरक्षित घर वापसी संभव हो पाई है। बीते तीन महीनों से वेतन न मिलने और आर्थिक तंगी से जूझ रहे ये कामगार गहरी परेशानियों में थे।

जैसे ही मुख्यमंत्री को इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अधीन राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को सक्रिय किया गया। विभाग ने तत्परता दिखाते हुए भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर समन्वय किया, जिसके परिणामस्वरूप सभी कामगारों की वापसी संभव हो सकी।

सभी मजदूर हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिलों के निवासी हैं और पीसीएल प्रेम पावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (PCL Prem Power Construction Ltd.) में कार्यरत थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद श्रम विभाग के अधिकारियों ने कामगारों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। अब सरकार इन कामगारों और उनके परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है ताकि वे पुनः आत्मनिर्भर बन सकें।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि झारखंड सरकार के लिए हर श्रमिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, चाहे वह राज्य में हो या विदेश में। ट्यूनीशिया में फंसे कामगारों की सुरक्षित वापसी सरकार की इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

यह सफलता झारखंड सरकार की संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और मानवीय दृष्टिकोण की मिसाल है। मुख्यमंत्री के प्रयासों ने एक बार फिर यह साबित किया है कि झारखंड सरकार अपने नागरिकों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है, चाहे वे देश में हों या विदेश में।

Launching Press Ads
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Chief Minister Sensitive Initiative Hemant Soren Migrant Workers Jharkhand Tunisia Workers Return Labor Department Jharkhand Action Migrant Control Room Jharkhand झारखंड ट्यूनीशिया मजदूर वापसी प्रवासी नियंत्रण कक्ष झारखंड मुख्यमंत्री संवेदनशील पहल श्रम विभाग झारखंड कार्रवाई हेमन्त सोरेन प्रवासी कामगार
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने का निर्देश जारी करे झारखंड सरकार : एस अली

November 8, 2025

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन डीजीपी अनुराग गुप्ता के कार्यकाल की जांच कराने का साहस दिखाएं : बाबूलाल मरांडी

November 8, 2025

16 साल बाद जेल से रिहा होगा वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान, हाईकोर्ट ने दी राहत, परिवार में खुशी की लहर

November 8, 2025

JUST IN

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने का निर्देश जारी करे झारखंड सरकार : एस अली

November 8, 2025

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन डीजीपी अनुराग गुप्ता के कार्यकाल की जांच कराने का साहस दिखाएं : बाबूलाल मरांडी

November 8, 2025

16 साल बाद जेल से रिहा होगा वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान, हाईकोर्ट ने दी राहत, परिवार में खुशी की लहर

November 8, 2025

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजाति गौरव दिवस की तैयारी जोरों पर

November 8, 2025

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल से ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 कामगारों की घर वापसी

November 8, 2025
Today’s Horoscope
Launching Press Ads
© 2025 PublicAdda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.