Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»सात माह बाद पुलिस ने खोला हत्याकांड का राज, कुएं में दफन मिला रामबली यादव का शव
#Trending

सात माह बाद पुलिस ने खोला हत्याकांड का राज, कुएं में दफन मिला रामबली यादव का शव

पत्नी चंपा देवी सहित चार गिरफ्तार, दो नाबालिग भी निरुद्ध
By Muzaffar HussainOctober 11, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : पुलिस ने सात महीने पुराने रामबली यादव हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। चान्हो थाना क्षेत्र के बढ़ईया गांव में हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी चंपा देवी उर्फ चंपा उरांव सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और दो बाइक बरामद किए हैं।

रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने शनिवार को बताया कि रामबली यादव की हत्या उसी की दूसरी पत्नी चंपा देवी ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। घटना के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया और जेसीबी से कुएं को पूरी तरह मिट्टी से भरवा दिया गया ताकि किसी को कोई सुराग न मिल सके।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि रामबली यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बनारस का रहने वाला था। वह पहले से शादीशुदा था, लेकिन रांची आने के बाद उसने चंपा उरांव से दूसरी शादी कर ली थी और चान्हो में बस गया था। कुछ महीने पहले से उसका फोन बंद आने लगा और बनारस स्थित परिवार से संपर्क टूट गया। इस पर उसकी पहली पत्नी के बेटे राहुल यादव ने खोजबीन शुरू की और चान्हो थाने में एफआईआर दर्ज कराई। राहुल ने पिता की गुमशुदगी में चंपा पर संदेह जताया था।

पुलिस ने चंपा पर गुप्त रूप से नजर रखी। संदेह पुख्ता होने पर चंपा और उसके रिश्तेदार विष्णु उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया और पूरी कहानी सामने आ गई।

चंपा ने बताया कि हत्या की जड़ जमीन बेचने से मिले पैसों को लेकर हुआ विवाद था। रामबली ने जमीन की बिक्री से प्राप्त राशि अपनी पहली पत्नी के पास बनारस भेज दी थी। इस बात से नाराज चंपा ने अपने परिचितों विष्णु उरांव, विकास उरांव, आशीष कुमार और दो नाबालिगों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

हत्या के दिन सभी ने मिलकर रामबली यादव को गोली मार दी, फिर शव को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद कुएं को पूरी तरह जेसीबी से भरवा दिया गया ताकि कोई सबूत न बचे। पुलिस को जब कुएं में शव दफनाने की जानकारी मिली, तो मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई कर शव बरामद किया गया।

फिलहाल पुलिस ने चंपा देवी सहित चार आरोपितों को जेल भेज दिया है और दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह में निरुद्ध किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बंगाल: सीमा पर फेंसिंग के लिए BSF को जमीन देने का आदेश; बांग्लादेश में मची खलबली

May 12, 2026

असम में हिमंता युग: लगातार दूसरी बार संभाली राज्य की कमान; रचा इतिहास

May 12, 2026

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

RECENT ADDA.

फिलीपींस में राजनीतिक भूचाल: उपराष्ट्रपति सारा डुटरटे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित

May 12, 2026

जॉर्जिया में नए धार्मिक अध्याय की शुरुआत: शियो तृतीय ने संभाली ऑर्थोडॉक्स चर्च की कमान

May 12, 2026

ब्राजील: साओ पाउलो में भीषण गैस धमाका; कई घर जमींदोज, मलबे में दबे लोग

May 12, 2026

बंगाल: सीमा पर फेंसिंग के लिए BSF को जमीन देने का आदेश; बांग्लादेश में मची खलबली

May 12, 2026

कामाख्या देवी का आशीर्वाद लेकर हिमंता के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.