Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»सर्वधर्म सद्भावना समिति व दुर्गा पूजा समिति ने बढ़ाया एकता का संदेश, प्रशासन ने दिया सहयोग का आश्वासन
#Trending

सर्वधर्म सद्भावना समिति व दुर्गा पूजा समिति ने बढ़ाया एकता का संदेश, प्रशासन ने दिया सहयोग का आश्वासन

Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainSeptember 27, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति एवं सर्वधर्म सद्भावना समिति के संयुक्त तत्वावधान में बिहार क्लब परिसर में एक भव्य सद्भावना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के आजीवन संयोजक डॉ. अजीत सहाय ने की। इस अवसर पर उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन, नगर आयुक्त सुशांत गौरव सहित अनेक वरीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को चुनरी भेट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में अल्पसंख्यक आयोग झारखंड के उपाध्यक्ष समशेर आलम, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, एसडीएम उत्कर्ष कुमार, एडीएम विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, पूर्व विधायक जयप्रकाश गुप्ता और कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि रांची गंगा-जमुनी तहजीब की अद्भुत मिसाल है और यहां की एकता-भाईचारा झारखंड के इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं, एसएसपी राकेश रंजन ने रांची की आपसी सौहार्द की परंपरा की सराहना करते हुए इसे अनोखा और प्रेरणादायक बताया।

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष समशेर आलम एवं गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि रांची वासियों ने भाईचारे और सद्भावना का राष्ट्रीय स्तर पर उदाहरण पेश किया है। इसी कड़ी में आगामी दुर्गा पूजा सहित सभी त्योहारों को मिलजुलकर मनाने का संकल्प लिया गया। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने सर्वधर्म सहयोग की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में भी प्रशासनिक स्तर पर पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ने किया। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अजीत सहाय ने कहा कि बिहार क्लब धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र है और यहां सभी धर्मों के लोगों का सहयोग सराहनीय रहा है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सागर कुमार ने किया। यह कार्यक्रम रांची की एकता, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बना।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं है खुदकुशी के लिए उकसाना

April 17, 2026

रूह कंपा देने वाली वारदात: पत्नी का पैर काटकर थाने पहुंचा सनकी पति

April 17, 2026

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: पलामू में बुझ गए तीन घरों के चिराग, पसरा मातम

April 17, 2026

RECENT ADDA.

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं है खुदकुशी के लिए उकसाना

April 17, 2026

रूह कंपा देने वाली वारदात: पत्नी का पैर काटकर थाने पहुंचा सनकी पति

April 17, 2026

MNC में नौकरी छोड़ने से पहले जान लें नियम, नोटिस पीरियड पर न हो गलती

April 17, 2026

12वीं के बाद वकील बनने का सुनहरा मौका: बढ़ रहा इंटीग्रेटेड कोर्सेस का चलन

April 17, 2026

PGIMER चंडीगढ़ में इंटरव्यू से पाएं नौकरी: SRF समेत कई पदों पर भर्ती शुरू

April 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.