अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय प्रसाद ने मुलाकात की और स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
न्यायमूर्ति संजय प्रसाद ने गुरूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन संघर्ष और योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन समाज के वंचित और आदिवासी वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके नेतृत्व और विचारों ने झारखंड की राजनीति और समाज को नई दिशा दी।
मुलाकात के दौरान न्यायमूर्ति प्रसाद ने शोक संतप्त मुख्यमंत्री और परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व साहस दें।
गौरतलब है कि दिशोम गुरु के निधन से झारखंड की राजनीति और समाज में गहरा शोक व्याप्त है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोग लगातार नेमरा पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। सभी का मानना है कि उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

