Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»झारक्राफ्ट एमडी से बुनकर समिति की मुलाकात, 6 अहम मांगें रखी
#Trending

झारक्राफ्ट एमडी से बुनकर समिति की मुलाकात, 6 अहम मांगें रखी

रोजगार संकट और राष्ट्रीय बुनकर दिवस पर बुनकरों ने उठाई आवाज
By Muzaffar HussainJuly 31, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड के विभिन्न जिलों से आए बुनकर समिति के प्रतिनिधियों ने झारक्राफ्ट के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। लंबे समय से बुनकर समाज को झारक्राफ्ट से बुनाई और सिलाई का कार्य नहीं मिलने के कारण रोजगार संकट गहरा गया है। इस समस्या को लेकर बुनकर प्रतिनिधियों ने प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा।

बैठक में बुनकर प्रतिनिधियों ने 6 प्रमुख मांगें रखीं

  • पूंजी उपलब्धता: बुनकर सहकारी समितियों और समूहों को रोजगार देने के लिए पूंजी की कमी दूर करने हेतु हस्तकरघा, रेशम और हस्तशिल्प निदेशालय द्वारा स्वीकृत कार्यशील पूंजी जल्द उपलब्ध कराई जाए।
  • स्थानीय बुनकरों को प्राथमिकता: बुनाई, हस्तशिल्प और सिलाई से जुड़े कार्यों को झारखंड की समितियों और कारीगरों को दिया जाए तथा निविदा प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।
  • पैनल संशोधन: एम्पैनलमेंट के लिए मांगे गए ITR, ऑडिट रिपोर्ट और मशीनों की न्यूनतम संख्या को 5 करने का अनुरोध।
  • समन्वय समिति: बुनकर समितियों और झारक्राफ्ट के बीच बेहतर समन्वय के लिए जिलावार प्रतिनिधि चयनित करने की मांग।
  • नौकरी में प्राथमिकता: शिक्षित बुनकर युवकों और युवतियों को शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर झारक्राफ्ट में नौकरी देने का आग्रह।
  • राष्ट्रीय बुनकर दिवस: 7 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय बुनकर दिवस पर झारक्राफ्ट की ओर से कार्यक्रम आयोजित करने की मांग।

प्रबंध निदेशक ने इस मुलाकात में सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय बुनकर दिवस पर विशेष कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इस आश्वासन से बुनकर प्रतिनिधियों में संतोष देखा गया।

मुलाकात करने वालों में संयुक्त हस्तशिल्प, हस्तकरघा एवं कुशल कारीगर औद्योगिक सहयोग समिति लिमिटेड के सचिव जुनैद आलम, उरुगूट्टू प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति के चेयरमैन खलील अंसारी, मुरुजुली समिति के चेयरमैन बशारत अली, नवाटोली समिति के चेयरमैन परवेज आलम, इस्लामपुर समिति के चेयरमैन मो. इरफान, चौहानटोली समिति के चेयरमैन मजहर अंसारी, पोखरीकला समिति के चेयरमैन आरसदुल कादरी, सोसोकला समिति के चेयरमैन मो. अकबर समेत अन्य बुनकर प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बुनकर समाज को उम्मीद है कि इन मांगों पर जल्द कार्रवाई होगी और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

RECENT ADDA.

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.