Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»पूर्व मुख्यमंत्री और जज बनकर ठगी करने वाला रंजन मिश्रा पर इनाम घोषित!
#Trending

पूर्व मुख्यमंत्री और जज बनकर ठगी करने वाला रंजन मिश्रा पर इनाम घोषित!

By Muzaffar HussainJuly 26, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड समेत देश के कई राज्यों में ठगी के गंभीर मामलों में वांछित एक शातिर अपराधी रंजन कुमार मिश्रा की तलाश में पुलिस ने कमर कस ली है। रांची पुलिस ने इस अपराधी के बारे में सूचना देने वाले को ₹25,000 का इनाम देने की घोषणा की है और आम जनता से सहयोग की अपील की है।

पुलिस के अनुसार रंजन मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ जज और अधिकारियों के नाम का दुरुपयोग कर कई बार ठगी को अंजाम दिया है। वह पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के परसुडीह का रहने वाला है और झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली में उसके खिलाफ कुल 19 मामले दर्ज हैं।

2018 में रंजन मिश्रा ने खुद को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा बताकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से ₹40 लाख रुपये की ठगी की थी। इसके बाद 2020 में वह फिर चर्चा में आया जब उसने उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के नाम पर ठगी की कोशिश की थी।

इस पूरे मामले की जांच करते हुए झारखंड एसटीएफ ने उसे 30 जुलाई 2020 को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया था। लंबी जेल यात्रा के बाद 2023 में रिहा होने पर रंजन मिश्रा ने एक बार फिर रांची में एक जज के नाम पर ठगी का प्रयास किया, जिसका मामला गोंदा थाना में दर्ज है।

रांची पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि रंजन मिश्रा के बारे में कोई जानकारी हो तो उसे तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के मोबाइल नंबर 9431706136 या एटीएस अधीक्षक (एसपी) के नंबर 9771438670 पर सूचित करें।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और सही सूचना पर ₹25,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

पुलिस का मानना है कि जनता के सहयोग से इस शातिर अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

RECENT ADDA.

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.