Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»हेमंत सरकार पर भाजपा का हमला : “स्वास्थ्य सेवा की आड़ में हो रहा है धर्मांतरण!”
#Trending

हेमंत सरकार पर भाजपा का हमला : “स्वास्थ्य सेवा की आड़ में हो रहा है धर्मांतरण!”

By Muzaffar HussainJuly 26, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर कुमार बाउरी ने हेमंत सोरेन सरकार पर सीधा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा क्लीनिक करना सिर्फ एक साधारण निर्णय नहीं, बल्कि धर्मांतरण को बढ़ावा देने की साजिश है।

हरमू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बाउरी ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी और बस्तियों में जो क्लीनिक चल रहे हैं, उनका नाम बदलना आम जनमानस के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा मदर टेरेसा की सेवा भावना का सम्मान करती है, लेकिन कुछ संस्थाएं सेवा के नाम पर धर्म और पहचान बदलने का काम कर रही हैं।

बाउरी ने स्पष्ट कहा कि राज्य में धर्मांतरण एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसे अब सरकारी संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में हेमंत सरकार इन क्लीनिकों को स्वयंसेवी संस्थाओं को सौंपेगी, जिनमें धर्मांतरण से जुड़ी संस्थाएं भी होंगी।

उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जब भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करते हुए अलग झारखंड बनाया, तब झामुमो, कांग्रेस और राजद केवल राजनीतिक सौदेबाज़ी में लगे थे।

बाउरी ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार का यह नाम परिवर्तन न तो स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से किया गया है और न ही किसी सामाजिक आवश्यकता के तहत, बल्कि इसका मकसद राजनीतिक और वैचारिक लाभ उठाना है।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि पार्टी एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए इस निर्णय का सदन से लेकर सड़क तक विरोध करेगी और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

RECENT ADDA.

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.